Home Latest News & Updates क्या फिर होगी बाबर आजम की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी? क्या घरेलू क्रिकेट बचा पाएगा क्रिकेट; जानें मामला

क्या फिर होगी बाबर आजम की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी? क्या घरेलू क्रिकेट बचा पाएगा क्रिकेट; जानें मामला

by Sachin Kumar 15 September 2026, 6:41 PM IST
15 September 2026, 6:41 PM IST
Babar Azam return first-class cricket

Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में लगातार संघर्ष कर रहे बाबर आजम सात साल बाद घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. वह जारी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 टूर्नामेंट में ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) की ओर से बतौर गेस्ट प्लेयर खेलेंगे. बताया जा रहा है कि बाबर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से घरेलू क्रिकेट में खेलने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था, ताकि वह लंबे प्रारूप के संपर्क में रह सकें और टेस्ट क्रिकेट के लिए अपनी तैयारी बेहतर कर सकें. घरेलू क्रिकेट में उनकी वापसी का मकसद अपनी तकनीक पर काम करने के साथ-साथ खोई हुई फॉर्म हासिल करना भी है. बता दें कि बाबर आजम ने आखिरी बार 2019 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला था.

18 पारियों तक नहीं बढ़ सके 41 रन

बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी शतक दिसंबर 2022 में लगाया था. उन्होंने कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद से टेस्ट में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक देखने को मिला है. साथ ही साल 2023 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 30.43 रहा है, जो उनके करियर औसत से करीब 12.55 रन कम है.

IPL के इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, बला की खूबसूरत है दुल्हन; वायरल हुईं तस्वीरें

39 पारियों में 8 अर्धशतक लगाए

पाकिस्तानी टीम के कप्तान ने 39 पारियों में मात्र 8 अर्धशतक लगाए हैं. एक ऐसा समय भी आया जब वह लगातार 18 पारियों तक 41 रन से आगे नहीं बढ़े सके. हालांकि, बीते पांच टेस्ट में उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं. पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर खेल गए दूसरे और आखिरी टेस्ट में उनका हाई स्कोर 88 रन रहा था. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की थी और 2023 के बाद विदेश धरती पर लास्ट जीत थी. इस जीत के साथ ही लगातार 8 टेस्ट विदेशी टेस्ट हार का सिलसिला भी खत्म किया था.

7 साल बाद होगी घरेलू क्रिकेट में वापसी

बाबर आजम ने साल 2019 में आखिरी बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला था. उस वक्त उन्होंने सेंट्रल पंजाब की कप्तानी करते हुए कायद-ए-आजम ट्रॉफी के फाइनल में नॉर्दर्न को हराकर खिताब जीता था. हालांकि, 2019 में बाबर आजम की नियमित मौजूदगी नहीं थी. पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण उन्होंने उस सीजन में एक से ज्यादा घरेलू फर्स्ट-क्लास मुकाबले खेले थे. इस बार बाबर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी और इसका मुख्य कारण था कि वह लंबे समय तक क्रिकेट में सक्रिय बने रहे. इसके बाद ही पीसीबी ने OGDCL के साथ उनकी व्यवस्था कराई.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?