Home Latest News & Updates IPL के इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, बला की खूबसूरत है दुल्हन; वायरल हुईं तस्वीरें

IPL के इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, बला की खूबसूरत है दुल्हन; वायरल हुईं तस्वीरें

by Sachin Kumar 13 September 2026, 7:45 PM IST (Updated 13 September 2026, 7:51 PM IST)
13 September 2026, 7:45 PM IST (Updated 13 September 2026, 7:51 PM IST)
Australian cricketer Cameron Green marries girlfriend

Cameron Green: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं एमिली रेडवुड (Emily Redwood) के साथ शादी रचाई. ग्रीन ने इस खास मौके की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. ग्रीन और एमिली ने 4 सितंबर को शादी रचाई थी. हालांकि, उन्होंने इसकी जानकारी अब सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है.

Australian cricketer Cameron Green marries girlfriend

ब्लैक सूट में दिखा कमाल का रूप

वायरल हो रही तस्वीरों में 27 वर्षीय कैमरन ग्रीन क्लासिक ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं. वहीं, उनकी दुल्हन एमिली व्हाइट गाउन में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. दोनों कपल की ये खूबसूरत शादी पर्थ के कोटेस्लो स्थित सिविक सेंटर ग्राउंड पर हुई हैं. बता दें कि ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर हैं और आईपीएल में भी खेलते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने नीलामी के दौरान ग्रीन को 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदकर सभी फ्रेंचाइजी को चौंका दिया था.

Australian cricketer Cameron Green marries girlfriend

दोस्तों और परिजनों ने की पुष्प वर्षा

वहीं, शादी करने के बाद दोनों कपल चर्च से बाहर आए तो दोनों के दोस्तों और परिवार वालों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. इस दौरान कपल के दोस्तों ने खूब मस्ती की और अलग अंदाज में बधाई भी दी. दूसरी ओर ग्रीन ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- चार सितंबर को उन्होंने पति-पत्नी के रूप में नई जिंदगी की शुरुआत की. इसके साथ उन्होंने एक लव वाली इमेज भी लगाई.

Australian cricketer Cameron Green marries girlfriend

अभिषेक के जन्मदिन को युवराज ने यूं बनाया खास! इस तरह अपने शिष्य को बधाई; किया एक शानदार वीडियो पोस्ट

ऐसी रही दोनों की लव स्टोरी

कैमरन ग्रीन और एमिली रेडवुड पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. इसके बाद साल 2025 में दोनों ने यालिंगअप में सगाई कर ली और अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. आपको बताते चलें कि एमिली पेशे से एक डाइटिशियन हैं और वह वर्तमान में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं.

Australian cricketer Cameron Green marries girlfriend

ऐसा रहा है ग्रीन का करियर

साल 2020 में कैमरन ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. 27 वर्षीय ग्रीन ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल किया है. उन्होंने अब तक 39 टेस्ट, 37 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में ग्रीन ने 1920 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 946 और टी20 में 638 रन बनाए हैं. इसके अलावा अगर गेंदबाजी की बात करें तो कैमरन ने टेस्ट में उनके नाम 39, वनडे में 21 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 14 विकेट शामिल हैं.

वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! अंपायर को करना पड़ी बीच-बचाव; वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?