Home Top News वैभव के डेब्यू से टूटा सचिन का 37 वर्षीय रिकॉर्ड, दुनिया के वो खिलाड़ी जिन्होंने छोटी उम्र में किया पदार्पण

वैभव के डेब्यू से टूटा सचिन का 37 वर्षीय रिकॉर्ड, दुनिया के वो खिलाड़ी जिन्होंने छोटी उम्र में किया पदार्पण

by Amit Dubey 5 July 2026, 10:23 PM IST (Updated 5 July 2026, 10:25 PM IST)
5 July 2026, 10:23 PM IST (Updated 5 July 2026, 10:25 PM IST)
Vaibhav Sooryavanshi Debut

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ दिन पहले इसके हिस्सा बने वैभव सूर्यवंशी को अपने डेब्यू के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा. वे टीम इंडिया का हिस्सा तो बन गए थे, लेकिन आयरलैंड के साथ मैच के दौरान उनका डेब्यू नहीं हो पाया था और वे बेंच पर बैठे रह गए. लेकिन, इस इंतजार का वैभव सूर्यवंशी को बड़ा यादगार डेब्यू मिला.

जी हां, दिन था शनिवार, स्थान था इंग्लैंड का मैनचेस्टर शहर और तारीख थी 4 जुलाई 2026, जो वैभव सूर्यवंशी को हमेशा याद रहेगी. इस दिन बिहार के समस्तीपुर जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में डेब्यू किया.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस से पहले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने डेब्यू कैप पहनाई. उन्हें कैप संख्या 122 मिली है. वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने के बाद क्या कहा, इसके बारे में हम जानेंगे, लेकिन उनके डेब्यू की बड़ी बात यह रही कि उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है. हालांकि, दुनिया के क्रिकेट इतिहास और रिकॉर्ड की बात करें तो वे इस मामले में दूसरे स्थान पर रहे. पहला स्थान पाकिस्तान के हसन रजा का है, जिन्होंने केवल 14 साल 227 दिन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया था.

हम यहां बात वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से शुरू कर रहे हैं. इसके साथ ही जानेंगे कि दुनिया के वो पांच क्रिकेटर जिन्होंने छोटी सी उम्र में अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पदार्पण (डेब्यू) किया.

15 वर्ष 99 दिन की उम्र में सूर्यवंशी का डेब्यू

टीम इंडिया अभी इंग्लैंड के दौरे पर है. भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैड के साथ फिलहाल 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है. 4 जुलाई को इस सीरीज का दूसरा मैच था. मैच की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर एक ऐतिहासिक लम्हा देखने को मिला. यह भारत के साथ दुनिया के क्रिकेट के लिए बहुत ही खास पल रहा.

जी हां, मैनचेस्टर में टॉस से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ. इन्हें टीम इंडिया के उप कप्तान तिलक वर्मा ने 122 नंबर वाली डेब्यू कैप पहनाई. वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 15 वर्ष 99 दिन की उम्र में टीम इंडिया में डेब्यू कर लिया.

क्या भारतीय क्रिकेट टीम में फिट खिलाड़ियों को नहीं मिला था मौका? सुनील गावस्कर ने उठाए गंभीर सवाल

तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

भारतीय क्रिकेट टीम में अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए डेब्यू करते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया और सचिन तेंदुलकर के करीब 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल और 99 दिन में भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने वाले देश के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. अभी तक यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था.

सचिन ने साल 1989 में पाकिस्तान के कराची में पाक के साथ टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था. तब उनकी उम्र 16 वर्ष 205 दिन की थी. सचिन ने इतनी कम उम्र में डेब्यू कर एल. शिवरामकृष्णन के रिकॉर्ड को तोड़ा था. शिवरामकृष्णन ने साल 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मात्र 17 साल में अपने क्रिकेट खेल की शुरुआत की थी.

डेब्यू के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

इंग्लैंड में ऐतिहासिक डेब्यू करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खास बातें कहीं. उन्होंने डेब्यू कैप पहनने के बाद कहा, “काफी अच्छा लग रहा है. किसी के लिए भी टीम इंडिया में खेलना ही बहुत बड़ी बात है. मेरे लिए यह एक प्राऊड मोमेंट है.” उन्होंने आगे कहा, “सबसे पहले मैंने ये बात अपने पापा को बताई. फिर मैंने अपनी मम्मी और कोच रोमी सर के अलावा साथ रहने वाले लोगों को यह खुशखबरी सुनाई.’ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बात को आगे जारी करते हुए कहा, “पापा ये बात सुनकर काफी खुश हुए. उन्होंने मुझे यही सलाह दी कि जो करते आ रहे हो वही करो. कोई प्रेशर नहीं लेना है. बस अपना गेम खेलते रहना है.”

आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद गंभीर की कोचिंग पर सवाल! क्या एशियन गेम्स से पहले कर पाएंगे खामियां दूर?

तेंदुलकर और वैभव के डेब्यू का दौर

जब सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के कराची में टेस्ट में भारतीय टीम में डेब्यू किया था, तब का समय, माहौल और तकनीक काफी अलग थी और अब जब वैभव ने इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया है, तब मामला अलग है. हालांकि, युगों और व्यक्तित्वों में अंतर इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकता.

16 साल और 205 दिन की उम्र में, तेंदुलकर ने एक ऐसे खेल के साथ राष्ट्र की सामूहिक चेतना में प्रवेश किया था, जो ठोस रक्षा और कलात्मक आक्रमण पर आधारित था, जिसे मुंबई के ‘खडूस’ बल्लेबाजी स्कूल द्वारा परिभाषित किया गया था. वहीं, 15 साल और 99 दिन की उम्र में, सूर्यवंशी रक्षात्मक खेल की अवधारणा से अपरिचित प्रतीत होते हैं, उनकी शैली क्रिकेट के तूफानी टी20 प्रारूप की मांगों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इसी प्रारूप में भारत के लिए पदार्पण किया, जो बिल्कुल उचित था.

जहां तेंदुलकर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ उस टेस्ट मैच का धुंधला लाइव पीटीवी फुटेज था, वहीं सूर्यवंशी ने ब्रिटेन में कदम रखते ही 4K कैमरों की नजरों के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान में प्रवेश किया है. गोल-मटोल Gen Z किशोर पहले से ही हाई-एंड स्मार्ट फोन की स्क्रीन से बाहर झांक रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट प्रतिष्ठान के अपार विकास का प्रमाण है, जिसने एक विशालकाय बनने के लिए कई मील का सफर तय किया है.

नवंबर 1989 के उस बुधवार को, तेंदुलकर कराची के नेशनल स्टेडियम में इमरान खान, वसीम अकरम, वकार यूनिस और अब्दुल कादिर जैसे गेंदबाजों का सामना करने के लिए उतरे थे. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड जैसी तगड़ी टीम के दिग्गज खिलाड़ियों जैसे जोफ्रा आर्चर, हैरी ब्रूक, जोस बटलर के सामने डेब्यू किया और मैनचेस्टर के मैदान पर खेलने उतरे.

डेब्यू मैच में वैभव ने बनाए 14 रन

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला. वैभव को भारत की प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव करते हुए संजू सैमसन की जगह शीर्ष क्रम में शामिल किया गया.

सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में 14 रन बनाए, इनमें दो छक्के शामिल रहे. इंग्लैंड की फिसलन भरी पिच पर अतिरिक्त उछाल और तेज हवाओं के कारण बल्लेबाजी करना मुश्किल था. हालांकि, इस बीच दुनिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 वर्षीय इस नए खिलाड़ी की पहली झलक देखी, जिसने सचिन तेंदुलकर के लगभग 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

वैभव की पारी 10 गेंदों तक ही सीमित रही, जिसमें उन्होंने दो छक्के और दो एक-एक रन बनाकर 14 रन बनाए. वैभव को ऑफ स्पिनर विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर ने स्टंप आउट कर दिया.

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी के बहुचर्चित पदार्पण वाले इस मैच में रवि बिश्नोई ने एक ओवर में 29 रन लुटा दिए, जिसके चलते इंग्लैंड ने इस दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को चार विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की. भारत ने इस दूसरे टी20 मैच में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 190 रन बनाकर 7 विकेट खोए थे.

वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर AB de Villiers ने उठाए सवाल; कही ये गंभीर बात

दुनिया में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर

अब हम दुनिया के उन पांच क्रिकेटरों की बात करेंगे, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने-अपने देशों के लिए क्रिकेट टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर वाले मैचों के लिए डेब्यू किया. इन पांच खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी का नाम जुड़ते ही इनकी संख्या 6 हो जाती है. इन खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र में पाकिस्तान के हसन रजा के नाम डेब्यू करने का रिकॉर्ड है.

हसन रजा
हसन रजा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं. इन्होंने 1996 में जिंबाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था. डेब्यू के समय इनकी उम्र 14 वर्ष 227 दिन थी. इन्होंने अपने डेब्यू मैच में 27 रन बनाए थे.

वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के नए और युवा खिलाड़ी हैं. इन्होंने 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में डेब्यू किया है. डेब्यू के समय इनकी उम्र 15 वर्ष 99 दिन रही. इन्होंने अपने डेब्यू मैच में 14 रन बनाए.

मोहम्मद शरीफ
मोहम्मद शरीफ बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे हैं. इन्होंने 2001 में जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे मैच के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था. डेब्यू के समय इनकी उम्र 15 वर्ष 116 दिन थी. इन्होंने अपने डेब्यू मैच में 10 ओवर में एक विकेट लिया था.

मुश्ताक मोहम्मद
मुश्ताक मोहम्मद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे हैं. इन्होंने 1959 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था. डेब्यू के समय इनकी उम्र 15 वर्ष 124 दिन थी. हालांकि, अपने डेब्यू मैच में मुश्ताक मोहम्मद वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई विकेट नहीं ले पाए थे. ये गुगली, लेग-ब्रेक और फ्लिपर में माहिर थे.

आकिब जावेद
आकिब जावेद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं. इन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था. डेब्यू के समय इनकी उम्र 16 वर्ष 127 दिन थी. इन्होंने अपने डेब्यू मैच में कुल 9 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया था. ये रिवर्स स्विंग में माहिर खिलाड़ी रहे हैं.

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं. इन्होंने 1989 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया में डेब्यू किया था. डेब्यू के समय इनकी उम्र 16 वर्ष 205 दिन थी. इन्होंने अपने डेब्यू मैच में कुल 24 गेंदों में 15 रन बनाए थे.

अपनी यॉर्कर से उड़ा दी थी बल्लेबाजों की नींद, मैदान पर नहीं दिखती थी गेंद, जानें वकार युनूस की पूरी कहानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?