Home Latest News & Updates दूसरे टी-20 मैच के लिए इंग्लिश टीम ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, दो नए खिलाड़ियों की एंट्री; जानें कौन हैं वो

दूसरे टी-20 मैच के लिए इंग्लिश टीम ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, दो नए खिलाड़ियों की एंट्री; जानें कौन हैं वो

by Sachin Kumar 4 July 2026, 12:15 PM IST (Updated 4 July 2026, 1:12 PM IST)
4 July 2026, 12:15 PM IST (Updated 4 July 2026, 1:12 PM IST)
England announces playing XI second T20 match

IND vs ENG : भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा जाने वाले शनिवार को दूसरे टी-20 मैच के लिए इंग्लिश टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया. खास बात यह है कि पिछले मैच के मुकाबले टीम ने दो बड़े बदलाव किए हैं. तेज गेंदबाज जोश टंग को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला है, जबकि जोफ्रा आर्चर की भी टीम में वापसी हुई है. वहीं, जोफ्रा आर्चर और तेज गेंदबाज जोश टंग को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद टी-20 सीरीज के पहले मैच में आराम दिया गया था.

जानें टीम ने किसको किया बाहर

जोश टंग और जोफ्रा आर्चर की टीम में एंट्री के बाद साकिब महमूद और ल्यूक वुड को बाहर बैठाने का फैसला किया है. गौरतलब है कि डरहम में सीरीज का पहला मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था. इस मैच में दूसरी पारी शुरू होने से पहले ही बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया. उस मैच में भारत ने 20 ओवर 7 विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 189 रन लगा दिए. हालांकि, मैच में सिर्फ भारतीय टीम की पारी ही देखने को मिली. अभी तक यह सीरीज 0-0 की बराबरी पर है और अब दूसरे मैच में उम्मीद की जा रही है कि कड़ी टक्कर हो सकती है.

वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर AB de Villiers ने उठाए सवाल; कही ये गंभीर बात

कैसा इस मैदान पर दोनों का रिकॉर्ड

इस मैदानों पर दोनों के बीच अब तक दो टी-20 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों का रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर है. मैदान पर मेजबानी टीम इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था. यह मैच राहुल द्रविड़ का एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था और इसी मैच से अजिंक्य रहाणे ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था.

दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने 159 रन बनाए थे, जिसमें जोस बटलर ने 69 रनों की पारी खेली थी. साथ ही मैच में कुलदीप यादव ने इंग्लिश टीम के पांच विकेट चटकाने का काम किया था. जवाब में मेहमान भारतीय टीम ने केएल राहुल के 54 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी की बदौलत यह मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.

ये है प्लेइंग टीम

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (C), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद और जोश टंग.

अपनी यॉर्कर से उड़ा दी थी बल्लेबाजों की नींद, मैदान पर नहीं दिखती थी गेंद, जानें वकार युनूस की पूरी कहानी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?