Home Top News भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, शूटिंग में पुरुष टीम ने जीता सिल्वर

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, शूटिंग में पुरुष टीम ने जीता सिल्वर

by Neha Singh 21 September 2026, 8:40 AM IST (Updated 21 September 2026, 8:41 AM IST)
21 September 2026, 8:40 AM IST (Updated 21 September 2026, 8:41 AM IST)
India in Asian GAmes

India Defeated Pak: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सोमवार को एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में लगातार तीन जीत के साथ टॉप पर रहते हुए पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया. भारत ने रविवार को अपने शुरुआती मैचों में इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराया था, इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना दबदबा जारी रखा. वहीं दूसरी तरफ भारतीय पुरुष टीम ने 10m एयर राइफल सिल्वर मेडल जीता है. भारत के पास अब कुल तीन सिल्वर मेडल हैं.

इन तीनों ने भारत को क्वार्टर में पहुंचाया

टेबल टेनीस में सुतीर्था मुखर्जी ने भारत को यह शानदार शुरुआत दिलाई, उन्होंने अलीना खान को सिर्फ 10 मिनट में 11-3, 11-3, 11-4 से हराया. उनके साथ उभरती हुई 17 साल की सिंड्रेला दास ने कलसूम खान पर 11-6, 11-7, 11-5 से जीत हासिल करके स्कोर 2-0 कर दिया. सिंड्रेला को डोमेस्टिक सर्किट में उनके शानदार फॉर्म का इनाम एशियन गेम्स के लिए सीनियर टीम में मिला. वहीं, श्रीजा अकुला ने 11 मिनट में फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर टाई पक्का कर दिया और भारत को आखिरी-आठ स्टेज (क्वार्टर फाइनल) में पहुंचा दिया.

पुरुष टीम ने एयर राइफल में जीता सिल्वर

भारत ने सोमवार को यहां एशियन गेम्स में पुरुषों के 10m एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता, जिसमें शूटर रुद्रांक पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने भी इंडिविजुअल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. रुद्रांक, हिमांशु और पार्थ माने ने कुल 1890.1 पॉइंट्स के साथ फिनिश किया. चीन ने 1899.0 पॉइंट्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता, जो उनके पिछले मार्क से 0.6 पॉइंट्स बेहतर था. साउथ कोरिया ने अच्छी वापसी की लेकिन कुल 1884.2 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा.

भारत ने जीते तीन सिल्वर मेडल

रुद्रांक ने 631.8 पॉइंट्स के स्कोर के साथ इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु के 630.0 पॉइंट्स ने उन्हें सातवें स्थान पर रखा. दूसरी ओर पार्थ 628.3 पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर रहे और इंडिविजुअल फाइनल में जगह बनाने से चूक गए. इस सिल्वर मेडल ने शूटिंग में भारत के मेडल टैली में और इजाफा किया, जिसकी शुरुआत महिलाओं की 10m एयर राइफल इवेंट में दूसरे स्थान पर रहने के साथ हुई थी. एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने मिलकर महिलाओं के टीम इवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता. इसके बाद एलावेनिल ने इंडिविजुअल कॉम्पिटिशन में एक और सिल्वर मेडल जीता. भारत की शूटिंग टीम ने 2023 हांग्जो एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 22 मेडल जीते थे- सात गोल्ड, नौ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज.

एशियन गेम्स के पहले दिन भारत की बेटियों का कमाल, इस तिगड़ी ने एयर राइफल इवेंट में जीता सिल्वर मेडल

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?