Home मनोरंजन हुमा कुरैशी ने कान्स में शो-ऑफ किया इंडियन कल्चर, बनारसी साड़ी और अदाओं ने लूटी महफिल

हुमा कुरैशी ने कान्स में शो-ऑफ किया इंडियन कल्चर, बनारसी साड़ी और अदाओं ने लूटी महफिल

by Neha Singh
0 comment
Huma Qureshi

Huma Qureshi Cannes Look: पहले आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस लुक्स से सुर्खियां बटोरीं, वहीं अब हुमा कुरैशी ने अपने देसी लुक से सबका ध्यान खींचा है. हुमा कुरैशी ने कान्स में अपने इंडियन कल्चर को रिप्रेजेंट करते हुए पर्पल कलर की बनारसी साड़ी पहनी है.

16 May, 2026

दुनिया के सबसे मशहूर फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल आजकल चर्चा में है. 12 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल में दुनिया भर के आर्टिस्ट अपने फैशन और फिल्मों से सुर्खियां बटोर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सिर्फ सेलिब्रिटीज के लुक्स वायरल हो रहे हैं. इस बार इंडियन स्टार्स की मौजूदगी भी बहुत खास है. जहां आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस लुक्स से सुर्खियां बटोरीं, वहीं अब हुमा कुरैशी ने अपने देसी लुक से सबका ध्यान खींचा है. हुमा कुरैशी ने कान्स में अपने इंडियन कल्चर को रिप्रेजेंट किया है.

पर्पल बनारसी साड़ी में दिखाया जलवा

हुमा कुरैशी ने कान्स से नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह ट्रेडिशनल बनारसी साड़ी में दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने खूबसूरत पर्पल और गोल्डन बनारसी साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन ब्रोकेड का बारीक काम है. साड़ी पर ताड़ के पेड़ के डिजाइन उनके लुक को और भी बेहतर बना रहे हैं. उन्होंने इस ट्रेडिशनल आउटफिट को आम्रपाली ज्वेल्स की ज्वेलरी के साथ पेयर किया, जबकि उनकी अंगूठी और बैग इंडियन लेबल काव्या पोटलुरी के थे.

बनारस के घाटों से फ्रेंच रिवेरा तक का सफर

अपनी पोस्ट के कैप्शन में हुमा ने बनारसी साड़ी को इंडियन कल्चर और ट्रेडिशन का खूबसूरत सिंबल बताया. उन्होंने लिखा कि बनारस के घाटों से फ्रेंच रिवेरा तक का यह सफर बहुत खास लगा. एक्ट्रेस ने कहा कि इस तरह के आउटफिट दो अलग-अलग दुनिया को मिलाते हैं. एक तरफ बनारसी बुनाई की सदियों पुरानी विरासत और दूसरी तरफ मॉडर्न डिजाइनों का नया नजरिया.

हुमा का पूरा लुक स्टाइलिस्ट निखिल मंसता और लीपाक्षी एलावाड़ी ने बनाया था, जबकि हेयर और मेकअप मीरा परमार ने संभाला था. सोशल मीडिया पर उनके ट्रेडिशनल स्टाइल को खूब पसंद किया जा रहा है, और फैंस उनके देसी ग्लैम लुक की तारीफ कर रहे हैं.

ब्लैक है फेवरेट कलर

बता दें, हुमा कुरैशी अक्सर ब्लैक आउटफिट में नजर आती हैं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी ज्यादातर तस्वीरें ब्लैक ड्रेस में हैं. कान्स पहुंचने के बाद, उन्होंने सबसे पहले ब्लैक कोट-एंड-पैंट लुक में तस्वीरें शेयर कीं, जिसे उन्होंने डायमंड नेकपीस के साथ पूरा किया.

इस बीच, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा कुरैशी इस साल शादी कर सकती हैं. हुमा कुरैशी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) और ‘गुलाबी’ (Gulabi) काफी चर्चा में है. इसके अलावा रोमांटिंक-कॉमेडी फिल्म ‘सिंगल सलमा’ हाल ही में रिलीज हुई है.

यह भी पढ़ें- Cannes में Alia Bhatt ने शेयर किया अपना Skin Snack, घी-गुड़ से मिनटों में बनती है ये हेल्दी रेसिपी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?