Alia Bhatt Cannes Look: आलिया भट्ट फिलहाल अपने कान्स लुक की वजह से हर तरफ छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं का जलवा नज़र आ रहा है.
13 May, 2026
आलिया भट्ट इन दिनों अपने सॉफ्ट-ग्लैम फैशन फेज़ को पूरी तरह एंजॉय करती नजर आ रही हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में उनका लेटेस्ट रेड कार्पेट लुक इसका सबसे बड़ा सबूत बन गया. 12 मई को कॉन्स की ओपनिंग सेरेमनी में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर बनकर पहुंचीं आलिया ने अपने बहुत ही खूबसूरत और एलिगेंट अंदाज़ से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस खास मौके पर आलिया ने डिजाइनर तमारा राल्फ का कस्टम पीच कलर कूत्योर गाउन पहना, जिसे सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था. जैसे ही आलिया रेड कार्पेट पर उतरीं, उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ड्रीमी वाइब
आलिया भट्ट का ये गाउन बहुत रॉयल और ड्रीमी वाइब दे रहा था. पीच टोन वाले इस फिगर-हगिंग आउटफिट में स्ट्रक्चर्ड स्ट्रैपलेस बॉडीस था, जिसके साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन और डीप प्लंज डिटेल दी गई थी. ये डिजाइन क्लासिक रोमांटिक स्टाइल में मॉडर्न टच एड कर रहा था. गाउन की फिटिंग आलिया भट्ट के फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट कर रही थी. इसके अलावा फ्लोर-लेंथ हेम इसे रेड कार्पेट पर बहुत ग्रेसफुल बना रही थी. हालांकि, पूरे लुक की सबसे खास बात थी उनके हाथों पर डला हुआ शीयर शिफॉन दुपट्टा-स्टाइल केप. ये केप पीछे की तरफ फ्लो करता हुआ आलिया के हर पोज़ में एक एथेरियल और फेयरीटेल जैसा इफेक्ट जोड़ रहा था.
यह भी पढ़ेंःCannes 2026 में चमकेगा भारतीय सिनेमा, पंजाबी से मलयालम तक; ये 6 फिल्में बनाएंगी दुनिया को दीवाना!

स्टेटमेंट जूलरी
आलिया भट्ट के इस लुक को और खास बनाया उनकी स्टेटमेंट जूलरी ने. उन्होंने स्क्वेयर-कट डायमंड ईयररिंग्स और अस्चर-कट डायमंड रिंग के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया. लेकिन असली अट्रैक्शन था उनका रेयर पिंक कोरल डायमंड नेकलेस. रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस नेकलेस की डिटेल शेयर करते हुए बताया कि इसमें 168.27 कैरेट के रेयर पिंक कोरल इस्तेमाल किए गए हैं, जिसे खास तौर पर आलिया के फाइनल लुक के लिए चुना गया था. नेकलेस के सेंटर में 5.53 कैरेट का गोलकोंडा टाइप 2A डायमंड लगाया गया था, जो अपनी शानदार चमक और रेयर प्योरिटी के लिए जाना जाता है.

परफेक्ट मेकअप
मेकअप की बात करें तो आलिया ने अपने सिग्नेचर सॉफ्ट-ग्लैम लुक को चुना. ग्लोइंग स्किन, हल्के ब्लश्ड चीक्स, शिमरी आईज़ और न्यूड-पिंक लिप शेड उनके नेचुरल फीचर्स को खूबसूरती से उभार रहे थे. वहीं, साइड-पार्टेड वॉल्यूमिनस वेव्स ने उनके पूरे लुक को ओल्ड हॉलीवुड फील दे दिया. वैसे, पिछले साल कॉन्स में रेड कार्पेट डेब्यू करने के बाद इस बार आलिया बतौर ग्लोबल एंबेसडर वापस लौटी हैं. रेड कार्पेट से पहले भी उन्हें डिजाइनर यश पाटिल के लैंडस्केप-प्रिंट बॉल गाउन में देखा गया था, जिसने उनके कॉन्स वॉर्डरोब में एक और रोमांटिक टच एड किया.
यह भी पढ़ेंः पहली एंट्री से इंटरनेशनल पहचान तक, कुछ ऐसी है Cannes Film Festival में भारतीय सिनेमा के सफर की कहानी
