Rohit Sharma: Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपना समय लंदन में बिता रहे हैं. वह परिवार के साथ वहां पर खूब मस्ती कर रहे हैं. इसी बीच उनकी मुलाकात टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से हुई. इस खास पल की एक तस्वीर रवि शास्त्री ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. अब ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.
दोनों नजर आ रहे हैं बहुत खुश
पूर्व हेड कोच ने जिस तस्वीर को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. उसमें दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं. शास्त्री ने रोहित के कंधों पर हाथ रखा हुआ है और उनकी तरफ इशारा करते हुए मुस्करा रहे हैं. वहीं, हिटमैन भी अपने अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा क्लीन शेव में हैं. उन्होंने काले रंग की स्टालिश हाफ स्लीव शर्ट भी पहनी, जिस पर सफेद रंग के ज्योमेट्रिक डिजाइन बने हुए थे. इसके साथ हिटमैन ने एक ब्लैक ट्राउजर भी पहना था.
वैभव को लेकर दिए बयान पर घिरे अश्विन, विवाद बढ़ने के बाद तोड़ी चुप्पी; जानें आखिर क्या बोले?
रोहित शर्मा का यह नया अवतार अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस भी इस नए लुक को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं, फोटो शेयर करते हुए रवि शास्त्री ने लिखा कि लंदन की सैर के दौरान रिलैक्स्ड ‘शर्मा’ से मुलाकात कर काफी अच्छा लगा.
इंग्लैंड के खिलाफ नहीं रही शुरुआत अच्छी
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पहले दो मैचों में हिटमैन 11 और 26 रन ही बना पाए. इसके बाद उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गईं. सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाला वनडे मैच रोहित के करियर का आखिर मुकाबला हो सकता है. हालांकि, इसके बाद बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और स्पष्ट रूप से कहा कि रोहित शर्मा टीम इंडिया के भविष्य का हिस्सा हैं.
आखिरी मैच में उड़ा दिया था गर्दा
इसके बाद रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में अपने बल्ले से विरोधियों को करारा जवाब दिया. लॉर्ड्स वनडे मैच में रोहित ने 110 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के भी लगाए. भारत भले ही इस मैच को हार गया, लेकिन रोहित शर्मा ने साफ संदेश दे दिया कि उनके अंदर अब भी काफी क्रिकेट बचा है. बता दें कि सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे. फैंस उनसे उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि रोहित यहां पर शुरुआत से ही लय में दिखें.
वापसी का सपना देखते-देखते रहाणे ने क्रिकेट से लिया संन्यास, वीडियो में कही दिल छू लेने वाली बात
