Home लाइफस्टाइल karisma kapoor का पिंक सिल्क कुर्ता बना फैशन का नया क्रश, रंग-बिरंगी कढ़ाई और रॉयल अंदाज ने जीता दिल

karisma kapoor का पिंक सिल्क कुर्ता बना फैशन का नया क्रश, रंग-बिरंगी कढ़ाई और रॉयल अंदाज ने जीता दिल

by Preeti Pal 31 July 2026, 5:04 PM IST
31 July 2026, 5:04 PM IST
karisma kapoor का पिंक सिल्क कुर्ता बना फैशन का नया क्रश, रंग-बिरंगी कढ़ाई और रॉयल अंदाज ने जीता दिल

karisma Kapoor Silk Kurta: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर अपने शानदार एथनिक लुक की वजह से छाई हुई हैं. वेस्टर्न आउटफिट्स से लेकर साड़ी और सलवार सूट तक, करिश्मा हर अंदाज में लोगों को पसंद आती हैं. हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में उन्होंने ऐसा खूबसूरत सिल्क कुर्ता सेट पहना, जिसने फैशन लवर्स का दिल जीत लिया. उनके इस लुक में सादगी, शाही अंदाज और रंगों का शानदार मेल देखने को मिला. करिश्मा ने हल्के गुलाबी रंग का सिल्क कुर्ता सेट पहना. एक्ट़्रेस का ये आउटफिट पहली नजर में ही अपनी बारीक कढ़ाई और एलिगेंट डिजाइन की वजह से सबका ध्यान खींच रहा है.

कुर्ते की खासियत

कुर्ते की सबसे खास बात इसका कलिदार पैटर्न और उस पर की गई खूबसूरत रेशम और जरदोजी की कढ़ाई थी. कुर्ते पर फूलों और पेसली वाले डिजाइन बनाए गए थे, जिनमें गुलाबी, फ़िरोज़ी, लाल, बैंगनी और नारंगी जैसे चमकीले रंगों का इस्तेमाल किया गया. यही रंगों का मेल इस आउटफिट को बहुत रॉयल और फ्रेश लुक दे रहा था. करिश्मा ने इस कुर्ते के साथ बेबी पिंक सिल्क ट्राउजर पहना, जिसके किनारों पर छोटे-छोटे फ्लोरल बूटे लगे हुए थे. पूरे लुक को उन्होंने मैचिंग ऑर्गेंजा सिल्क दुपट्टे के साथ स्टाइल किया. दुपट्टे पर खूबसूरत फ्लोरल बूटियां, कटवर्क बॉर्डर और हाथ से बने टैसल्स इसे औक खूबसूरत बना रहे थे.

लड़कियों के जूलरी बॉक्स में जरूर होने चाहिए ये 6 तरह के Earrings, हर आउटफिट को बना देंगे स्टाइलिश

स्टाइलिश जूलरी

जूलरी की बात करें तो स्टाइलिस्ट करिश्मा ने ऐसे पीस चुने, जिसने उनके एथनिक लुक में चार चांद लगा दिए. उन्होंने डायमंड और मोतियों से सजे खूबसूरत ईयररिंग्स पहने. इसके साथ हाथों में डायमंड वाली खूबसूरत चूड़ियां पहनीं. फुटवियर के लिए करिश्मा ने क्लासिक जुत्तियां पहनीं. ये जुत्तियां न सिर्फ आरामदायक थीं, बल्कि पूरे एथनिक लुक के साथ शानदार भी लग रही थीं.

मेकअप

मेकअप की बात करें तो करिश्मा ने अपने लुक को बहुत सॉफ्ट और नेचुरल रखा. उनके चेहरे पर ग्लोइंग बेस, लाइट ग्लिटर वाला आईशैडो, मस्कारा, गुलाबी ब्लश और ग्लॉसी पिंक लिप्स नजर आया. उनके माथे पर लगी छोटी-सी गुलाबी डायमंड बिंदी पूरे लुक का सबसे खूबसूरत चीज़ बन गई. वहीं, हेयरस्टाइल में साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल्स ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बना दिया.

आपके लिए टिप्स

अगर आप भी इस तरह के एथनिक लुक को ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे कुर्ते को सिर्फ सलवार या ट्राउजर के साथ ही नहीं, बल्कि ऑर्गेंजा या ट्यूल मिडी स्कर्ट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं. साथ में पेस्टल किटन हील्स और फ्लोरल हैंडबैग आपके लुक को ब्रंच पार्टी, फैमिली फंक्शन या फेस्टिव सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट बना देंगे.

नई नवेली दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं Glass Bangles के ये 6 लेटेस्ट सेट, हर लुक में लगेंगी हीरोइन की तरह परफेक्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?