Home Top News दादा के दिल में बसे गिल, आखिर गांगुली तारीफ करते हुए क्यों नहीं थक रहे? कही बड़ी बात

दादा के दिल में बसे गिल, आखिर गांगुली तारीफ करते हुए क्यों नहीं थक रहे? कही बड़ी बात

by Vikas Kumar 21 June 2025, 5:30 PM IST
21 June 2025, 5:30 PM IST
Sourav Ganguly

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी ने सौरव गांगुली का दिल जीत लिया है. गांगुली ने गिल की जमकर तारीफ की है.

Sourav Ganguly on Shubman Gill: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की है. सौरव गांगुली इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में शुभमन गिल के फुटवर्क से काफी प्रभावित हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगर उनके फुट मूवमेंट लीड्स में टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन की तरह ही बेहतरीन रहे तो वे विदेशी परिस्थितियों में खूब रन बनाएंगे. बता दें कि लीड्स के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान के तौर पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे गिल ने नाबाद 127 रन की शानदार पारी खेली जिसमें कई शानदार ड्राइव शामिल थे. भारत ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 359 रन पर समाप्त किया जिससे इंग्लैंड का आक्रमण कमजोर नजर आया.

क्या बोले सौरव गांगुली?

न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कहा, “विदेशी पिचों पर शुभमन गिल के पैरों की मूवमेंट देखकर काफी खुश हूं. विदेशी पिचों पर उसमें काफी सुधार हुआ है. शुभमन की मूवमेंट शानदार थी, उन्होंने कोई गलती नहीं की. मुझे लगता है कि इंग्लैंड को उस विकेट पर गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी नहीं की. गिल के पैरों की हरकत शानदार थी, मुझे उम्मीद है कि यह उनके साथ हमेशा के लिए हो जाएगा क्योंकि अगर वह इंग्लैंड और बाहर की परिस्थितियों में इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो वह बहुत रन बनाएंगे. इस सीरीज को भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें गिल की अगुवाई वाली टीम दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बिना खेल रही है. यह एक कठिन बदलाव का दौर माना जा रहा है, लेकिन शुरुआत शानदार रही है.”

चिंतित क्यों नहीं थे गांगुली?

सौरव गांगुली ने कहा, “बदलाव के बारे में कभी चिंतित नहीं था क्योंकि भारत में मजबूत घरेलू ढांचे की बदौलत बहुत प्रतिभा है. मुझे भारतीय क्रिकेट की कभी चिंता नहीं थी. कोई तो होगा जो भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएगा. मैं यशस्वी जायसवाल से हैरान नहीं हूँ क्योंकि मैं उन्हें एक शानदार बल्लेबाज मानता हूँ, उन्हें सभी फॉर्मेट में खेलना चाहिए. जायसवाल अपने टेस्ट करियर की शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में है. शुभमन गिल और घर से बाहर उनकी बल्लेबाजी, मैं आपको बता रहा हूं कि भारत में बहुत प्रतिभा है, अभी 4-5 खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं जो मौका मिलने पर रन बनाएंगे. विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उनका विकल्प ढूंढने में समय लगेगा.”

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड की गेंदबाजी पर दो दिग्गज! माइकल वॉन ने स्टोक्स की लताड़ा; जानें टिम सऊदी ने क्या कहा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?