Home Latest News & Updates ‘150 करोड़ लोगों का…’ T20 विश्व कप के फाइनल से पहले शोएब अख्तर का बयान; IND-NZ के लिए कही ये बात

‘150 करोड़ लोगों का…’ T20 विश्व कप के फाइनल से पहले शोएब अख्तर का बयान; IND-NZ के लिए कही ये बात

by Sachin Kumar
0 comment
T20 World Cup Ind vs NZ Shoaib Akhtar

T20 World Cup : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. इसी बीच दिग्गज क्रिकटरों की भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आने लगी है और इसी कड़ी में शोएब अख्तर ने भी प्रतिक्रिया दी है.

T20 World Cup : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा. अब इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है. अख्तर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से 150 करोड़ सपनों का दबाव होगा और उनके शोर से मैच का रुख बदलने का भी वक्त होगा. बता दें कि भारतीय टीम को मौजूदा टी-20 विश्व कप में इकलौती हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर झेलनी पड़ी है. साथ ही इससे पहले विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में भी इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

शोएब अख्तर का कहना है कि बड़े टूर्नामेंट में इस मैदान पर भारतीय टीम की हार का दबाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है तो इस मैच में 175 से 200 का स्कोर काफी बड़ा साबित हो सकता है.

न्यूजीलैंड पर होगा दबाव?

इसके अलावा अख्तर ने टैपमैड के शो ‘गेम ऑन है’ पर कहा कि अगर पिच स्पिनरों को मदद देती है तो 175 से 200 प्लस स्कोर काफी माना जाएगा. लेकिन अगर न्यूजीलैंड 225 या 250 तक पहुंच जाता है तो भारत को चेज करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. भारत की कोशिश है कि वह पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरें और दूसरी तरफ फैंस ग्राउंड पर अपना दबदबा बनाकर रखें. हालांकि, अभी तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम काफी मजबूती से आगे बढ़ी है, लेकिन क्रिकेट के लिहाज से समय आ गया है कि न्यूजीलैंड टीम भी कोई बड़ा खिताब अपने नाम करें.

कीवी गेंदबाज काफी आक्रामक : उमर गुल

दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल ने न्यूजीलैंड को एक मजबूत टीम बताया है. उनका कहना है कि कीवियों का गेंदबाजी काफी आक्रामक है और भारतीय मैदान पर खेलने का भी उसे काफी अनुभव है. गुल ने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी जीतकर गई हैं ऐसे में उसे किसी से कम न आंका जाएं. साथ ही अब देखना होगा कि फाइनल मैच में कौन सी टीम मजबूत दावेदार होगी.

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने भी भारतीय टीम की बल्लेबाजी का लोहा माना है. उनका कहना है कि भारतीय टीम के पास काफी शानदार प्लेयर हैं और वह मैच का रुख बदलने में काफी सक्षम है. फिलिप्स ने कहा कि न्यूजीलैंड में आबादी बहुत कम है और यही वजह है कि उसके पास सीमित खिलाड़ियों में से टीम को चुनना पड़ता है. दूसरी तरफ भारतीय टीम के पास बहुत बड़ा टैलेंट हैं.

यह भी पढ़ें- ‘पूरे स्‍टेडियम को कराएंगे चुप…’ फाइनल मैच से पहले मिचेल सैंटनर ने चौंकाया; भारतीयों के लिए कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?