Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी अकसर अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. इसी बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की है. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यवंशी नेट्स में तूफान मचा रहे हैं और अपने कोच द्वारा दिए गए टारगेट को एक गेंद पहले ही हासिल कर लेते हैं.
30 गेंद में बना दिए 100 रन
वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्यवंशी को एक चैलेंज दिया गया था. शुरुआत में लक्ष्य 36 गेंद में 80 रन था. इसके बाद बढ़ाकर 30 गेंद में 100 कर दिया गया. इसी बीच सूर्यवंशी ने इस चुनौती को भी आसान बना दिया और महज 29 गेंदों में 100 रन ठोक दिए. वैभव ने नेट्स में चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश की कि किसी भी गेंदबाज के पास वैभव की बल्लेबाजी को तोड़ने का जवाब नहीं रहा.
‘जो अच्छा प्रदर्शन करेगा, वो खेलेगा…’ रोहित-कोहली पर कपिल देव ने दिया बयान; कही ये बात
बैटिंग कोच भी मुस्कुराते हुए नजर आए
वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी को देखने के बाद खुद उनके बैटिंग कोच विक्रम राठौर भी मुस्कुराते हुए नजर आए. राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि चुनौती 80 से बढ़ाकर 100 कर दी गई. लेकिन बेबी बॉस ने 29 गेंदों में ही 100 का आंकड़ा छू लिया.
बड़ा पावर-हिटर बता रहे हैं लोग
बीते कुछ महीनों से वैभव अपनी आक्रामक पारियों के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. यही वजह है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा पावर-हिटर माना जा रहा है. अब नेट्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अभी तक 185 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और 614 कमेंट भी आ चुके हैं. दूसरी तरफ यूजर्स भी बड़े मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा कि ये बिल्कुल यूवी पाजी की तरह खेलता है. दूसरे ने लिखा कि वैभव की तरफ से IPL की सबसे तेज सेंचुरी की कमी खल रही है और एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि वैभव सूर्यवंशी डे बाय डे आग लगा रहे हैं.
जिम्बाव्बे के खिलाफ जड़ा अर्धशतक
बता दें कि 23 जुलाई को जिम्बाव्बे के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में 19 गेंदों में 50 रन जड़े. वैभव का ये इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक था और आगे भी उनसे इसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में वह कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे.
