Home Latest News & Updates T20 क्रिकेट में बटलर ने रचा इतिहास! रनों के मामले में दूसरे स्थान पर की जगह पक्की; बस इस खिलाड़ी से हैं पीछे

T20 क्रिकेट में बटलर ने रचा इतिहास! रनों के मामले में दूसरे स्थान पर की जगह पक्की; बस इस खिलाड़ी से हैं पीछे

by Sachin Kumar 24 July 2026, 3:41 PM IST (Updated 24 July 2026, 3:42 PM IST)
24 July 2026, 3:41 PM IST (Updated 24 July 2026, 3:42 PM IST)
Jos Buttler makes history T20 cricket

Jos Buttler : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपनी तूफानी पारी के लिए जाने जाते हैं. इसी बीच उन्होंने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. 23 जुलाई को द हंड्रेड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स और लंदन स्पिरिट के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान कमाल कर दिया. बटलर ने मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स के लिए 11 गेंदों में महज 16 रन बनाए. इस छोटी सी पारी ने उनको दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर खड़ा कर दिया.

यह है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

जोस बटलर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुई टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. बटलर ने 487 टी-20 पारियों में 14572 रन हो गए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.74 रहा है, जबकि उन्होंने 9 शतक और 102 अर्धशतक भी जुड़े हैं. लंबे समय तक इस सूची में दूसरे स्थान पर काबिज रहे क्रिस गेल अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. गेल ने अपने करियर में 455 टी-20 पारियों में 14562 रन बनाए थे. हालांकि, उनके नाम 22 शतक और 88 अर्धशतक दर्ज हैं. बटलर ने अब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज से करीब 231 रन पीछे हैं. इस मामले में अब वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड के नाम 14803 रन हैं.

कौन थे गैरी सोबर्स? आज भी कोई नहीं भूला एक ओवर में 6 छक्के और नाबाद 365 रनों की शानदार पारी

कुछ समय पहले नहीं बना पा रहे थे रन

जोस बटलर की इस सीजन में फॉर्म को ध्यान में रखते हुए उनके पास कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. आपको बताते चलें कि कुछ समय पहले जोस बटलर अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे और इस साल टी-20 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 8 पारियों में सिर्फ 87 रन बनाए थे और उनका औसत सिर्फ 10.67 रहा है. हालांकि, इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग उनके लिए अहम मोड़ लेकर आया और उनकी फार्म वापसी हुई.

अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी मचा रखी है धूम

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए जोस बटलर ने 152.46 स्ट्राइक रेट से 526 रन बनाए. इसके बाद भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में 64 गेंदों पर नाबाद 131 रनों की शानदार पारी खेली. बता दें कि जोस बटलर का दबदबा सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट तक सीमित नहीं है. इंग्लैंड के लिए उन्होंने 160 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 4212 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 28 अर्धशतक निकले.

‘जो अच्छा प्रदर्शन करेगा, वो खेलेगा…’ रोहित-कोहली पर कपिल देव ने दिया बयान; कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?