WI vs SL: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच में नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में कप्तान रोस्टन चेज और युवा खिलाड़ी आमिर जंगू ने इतिहास रच दिया. दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 401 रनों की साझेदारी की और क्रिकेट के 149 साल पुराने इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया. इस पारी को देखने के बाद हर एक क्रिकेट प्रेमी हैरान हो गया और इसके साथ ही छठे विकेट के लिए 400 से अधिक रनों की साझेदारी करने वाली यह दुनिया की पहली जोड़ी बन गई है.
वेस्टइंडीज ने किया कमाल
इस मुकाबले में अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज आमिर जंगू ने कमाल का क्रिकेट खेला. उन्होंने 373 गेंदों में 233 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, कप्तान रोस्टन ने भी दूसरे मोर्चे को संभाले रखा और उन्होंने 184 रन बनाकर विरोधी टीम को हिलाकर रख दिया. इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लिस जोड़ी जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. उन्होंने साल 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 399 रनों की साझेदारी की थी.
जोफ्रा आर्चर की बाउंसर से सन्न रह गया कीवी बल्लेबाज, फिर जमीन पर गिरा; देखें वायरल वीडियो
श्रीलंकाई गेंदबाजों पर नहीं निकला कोई तोड़
इस मैच में एक समय ऐसा भी था जब वेस्टइंडीज की टीम भारी दबाव में थी और श्रीलंकाई टीम मैच पर हावी होती जा रही थी. लेकिन रोस्टन चेज और आमिर जंगू ने ऐसी पारी खेली की श्रीलंका के गेंदबाजों पर उनका कोई तोड़ ही नहीं निकल पाया. दोनों ने 602 गेंदों में 401 रनों की साझेदारी की. मैदान पर धैर्य, तकनीक और आक्रामकता का ऐसा मिश्रण देखने को मिला कि श्रीलंका की सारी योजनाओं धरी की धरी रह गई.
दूसरे नंबर पर पहुंची वेस्टइंडी की साझेदारी
401 रनों की साझेदारी टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. सबसे बड़ी पार्टनरशिप कॉनराड हंटे और सर गैरी सोबर्स हैं, जिन्होंने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 446 रन जोड़े थे. अब 401 रनों के साथ वेस्टइंडीज के इन दो बल्लेबाजों की साझेदारी विश्व में दूसरे नंबर पर स्थापित हो गई है.
