Women’s T20 World Cup: आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंचने की राह इतनी आसान नहीं लग रही है. मामला यह है कि ग्रुप-ए में भारत के 6 अंक हो गए हैं और वह प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम चार मैचों में जीत दर्ज कर 8 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को हराकर अपने रन रेट को सुधारा है और वह छह अंकों के साथ भारत को लगातार टक्कर दे रही है. वहीं, दक्षिणा अफ्रीका ग्रुप में तीसरे स्थान पर मौजूद है. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में ग्रुप स्टेज की लड़ाई लास्ट स्टेज में पहुंच गई है. अब दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा.
ग्रुप स्टेज करेगा फाइनल फैसला
अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप स्टेज में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होड़ मची हुई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 अंकों के साथ पहले ही अपना टिकट पक्का कर चुकी है और उसका रन रेट भी बाकी टीमों के मुकाबले शानदार है. ऐसे में कंगारुओं को सेमीफाइनल में पहुंचने से कोई नहीं रोक पाएगा. वहीं, भारतीय टीम के लिए अभी राह इतनी आसान नहीं लग रही है और वह अपना आखिरी मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में खेलेगी. अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत ग्रुप-ए में टॉप पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से होगी. साथ ही दक्षिण अफ्रीका भी 4 ग्रुप स्टेज मैच खेल चुकी है. उसका 5वां और आखिरी ग्रुप मैच बांग्लादेश के खिलाफ होना बाकी है.

किसकी राह है मुश्किल?
वहीं, इस टूर्नामेंट में दोनों ग्रुप में मौजूद टीमों के प्रदर्शन के हिसाब से बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका जीत दर्ज कर सकती है. साथ ही उसका प्रदर्शन भी शानदार रहा है और पिछले मैच में नीदरलैंड्स को हराकर आई है. वहीं, भारतीय टीम की राह इसलिए थोड़ी मुश्किल लग रही है क्योंकि उसका मुकाबला विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया से होना है. अगर इस मैच में टीम इंडिया से जरा सी भी भूल हो जाती है, तो विरोधी टीम कतई भी बख्शने को मूड में नहीं होगी. ऐसे में साउथ अफ्रीका का पलड़ा अभी तक थोड़ा भारी लग रहा है. हालांकि, यह क्रिकेट हैं… यहां पर परिस्थिति बदलने में समय नहीं लगता है. भारत ने अभी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उम्मीद नहीं छोड़ी है और बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. साथ ही अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को अच्छे विकेट या रन से हरा देती है तो उसका रन रेट अच्छा हो जाएगा और साउथ अफ्रीका की जीत के बाद भी टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा.
भारत से हार के बाद AFG को लगा दूसरा झटका, कप्तान शाहिदी पर ICC ने लगाया जुर्माना; जानें वजह
भारतीय टीम का कैसे होगा रास्ता साफ?
अभी तक के ग्रुप स्टेज के मैच देखने के बाद सेमीफाइनल की लड़ाई में अब तक चार स्थितियां सामने आ रही हैं. पहली स्थिति ऐसी है कि अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो प्वाइंट टेबल में 8 अंक हो जाएंगे. इसके साथ ही भारत को इस बात का इंतजार करना होगा कि आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश साउथ अफ्रीका को हरा दें. ऐसे में टीम इंडिया के आठ अंक हो जाएंगे और साउथ अफ्रीका के सिर्फ 6 अंक ही रह जाएंगे. इसके बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा और साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया अगर इस आखिरी मैच में भारतीय टीम को हरा देती है तो उसकी राह काफी मुश्किल हो जाएगी. इसके बाद भारतीय टीम को इस बात का इंतजार करना होगा कि साउथ अफ्रीका की भी बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में हार हो जाए और फिर सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला रन रेट से होगा.
रनरेट बना इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुद्दा
अगर रन रेट की तरफ नजर दौड़ाएं तो भारतीय टीम +2.268 है, जबकि दक्षिण अफ़्रीकी टीम का रन रेट +0.734 है. ऐसे में भारत को इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर लेता है तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को भारी अंतरों से इस मैच में जीत दर्ज करें. ऐसे में दोनों के आठ-आठ अंक होने के बाद भी भारतीय टीम अच्छे रन रेट से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इसी बीच क्रिकेट फैंस का सोशल मीडिया पर कहना है कि इस सेमीफाइल की दौड़ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रन रेट बहुत अहम रोल निभाने वाला है. मामला यह है कि दोनों टीमें अपनी विरोधी टीमों से हार जाती हैं या फिर दोनों टीम जीत जाती है तो इसमें रन रेट ही फैसला करेगा कि कौन-सी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाएगी.

मजबूत स्थिति में है भारतीय टीम!
दूसरी तरफ रनरेट के मामले में भारतीय टीम का स्थिति काफी मजबूत है. अगर दोनों ही टीम सिर्फ सिंपल जीत दर्ज करती है तो टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी. इस टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय टीम का रनरेट +2.268 है, जबकि साउथ अफ्रीका मात्र +0.734 है. ऐसे में देखा जाए तो साउथ अफ्रीका का फाइनल में पहुंचने का रास्ता यही है कि वह बांग्लादेश को काफी अच्छे रनरेट से हराए और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हार जाए. इसके बाद ही साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में टिकट पक्का हो सकता है.
ऐसी होगी चौथी स्थिति
अगर चौथी स्थिति की बात करें तो भारत अपना आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है और साउथ अफ्रीकी टीम बांग्लादेश को हरा देती है, तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. वहीं, दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल में टिकट पक्का हो जाएगा और टीम इंडिया का सफर यही खत्म हो जाएगा.
क्यों है भारत के लिए बहुत मुश्किल
भारतीय टीम को अपना आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. 6 बार की विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो इस मैच को जरूर जीतना होगा. खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज में खेले अब तक चार मैचों में जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है. उसने अपने सभी मुकाबले भारी अंतरों से जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 65 रनों से हराया था. वहीं, दूसरे मैच में उसने बांग्लादेश को 9 विकेट से शिकस्त दी.

41 की उम्र में दिखी कमाल की फिटनेस! खिलाड़ी ने मैदान पर कैच पकड़कर किया हैरान; देखें वीडियो
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच में नीदरलैंड्स को 98 रनों से मात दी, जबकि चौथे मैच में पाकिस्तान को 113 रनों के भारी अंतरों से हरा दिया था. लीग मैचों में ऑस्ट्रेलिया को एक बार भी दबाव का सामना नहीं किया और वह खुले तौर पर बल्लेबाजी करती हुई दिखीं. ऑस्ट्रेलिया जिस भी टीम के खिलाफ मैदान में खेलने के लिए उतरी उसने सामने वाली टीम को गली की क्रिकेट टीम बना दिया और उसके गेंदबाजों पर जमकर बरस पड़ी. इन चारों ही मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजों दोनों में ही कमाल का खेल दिखाया.
कैसा रहा अब भारत का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया की तरह ही भारतीय टीम ने अभी तक चार ग्रुप स्टेज मैच खेले हैं. इस टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय टीम को एकमात्र साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया था. वहीं, भारत ने इस विश्व कप में शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर की थी. जहां पर भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया था.
वहीं, दूसरे मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों के बड़े अंतरों से हरा दिया और यही वजह है कि तीन-तीन मैच जीतने के बाद भी भारतीय टीम का रनरेट साउथ अफ्रीका के मुकाबले काफी अच्छा है. इसके अलावा तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, भारत ने अपने चौथे मुकाबले में बांग्लादेश को पांच विकेट हरा दिया.

कैसी है ग्रुप-बी की स्थिति?
दूसरी तरफ ग्रुप-बी में भी सेमीफाइनल के लिए टीम का कंफर्म हो गया है. वहां पर किसी भी तरह का उलझन नहीं है. ग्रुप-बी में छह टीम इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, स्कॉटलैंड और आयरलैंड हैं. अभी तक के प्रदर्शन के हिसाब से श्रीलंका, स्कॉटलैंड और आयरलैंड सेमीफाइल की दौड़ से बाहर हो गई है. साथ ही 4 में से 4 मैच जीतकर इंग्लैंड टॉप पर विराजमान है और अपने शानदार रन रेट के दम पर वह सेमीफाइनल में अपनी जगह आसानी से पक्की कर लेगी. वहीं, वेस्टइंडीज 4 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल की दौड़ में दूसरे नंबर पर है और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अभी तक प्रबल दावेदारों में से एक है.
वहीं, अपवाद होगा कि वेस्टइंडीज अपना आखिरी मैच भारी अंतरों से हार जाती है. इसी कड़ी में न्यूज़ीलैंड अपना आखिरी लीग मैच जीत जाती है तो ग्रुप-ए की तरह यहां भी ऐसी ही परिस्थितियां खड़ी हो जाएंगी. इसके बाद वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच में अच्छे रनरेट को लेकर कंप्टीशन शुरू हो जाएगा. हालांकि, इसके अभी तक बहुत कम चांस है कि वेस्टइंडीज मैच हार जाए और न्यूजीलैंड अपना आखिरी मैच में जीत दर्ज कर लें. प्वाइंट टेबल को ध्यान में रखते हुए अभी तक वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में बनी हुई है और ज्यादा चांस है कि वही सेमीफाइनल में अपना टिकट पक्का करेगी.
जोफ्रा आर्चर की बाउंसर से सन्न रह गया कीवी बल्लेबाज, फिर जमीन पर गिरा; देखें वायरल वीडियो
