Home Top News राम मंदिर : चंदा चोरी मामले में जांच पूरी, 3 सदस्यीय SIT ने सरकार को सौंपी; क्या होगा बड़ा एक्शन?

राम मंदिर : चंदा चोरी मामले में जांच पूरी, 3 सदस्यीय SIT ने सरकार को सौंपी; क्या होगा बड़ा एक्शन?

by Sachin Kumar 23 June 2026, 1:53 PM IST
23 June 2026, 1:53 PM IST
Ayodhya Ram temple donation case

Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर चंदा विवाद मामले में तीन सदस्यीय वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मंगलवार को यूपी सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर योगी सरकार ने SIT गठित की थी और इसके बाद से ही अधिकारी लगातार हर एक कर्मचारी से पूछताछ कर रहे हैं. एसआईटी ने अयोध्या में छह दिनों तक जांच की और इस दौरान करीब पांच दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की. फिलहाल, एसआईटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट को अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंप दिया है. बता दें कि एसआईटी की अध्यक्षता लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत कर रहे हैं.

फाइनल रिपोर्ट सौंपने में लगेंगे 10-15 दिन

विजय विश्वास पंत ने बताया कि अभी SIT आगे की जांच कर रही है और दूसरे विकल्पों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पंत ने आगे कहा कि एसआईटी अगले 10 से 15 दिनों में अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपने की कोशिश कर रही है. पंत ने बताया कि अब तक मिली जानकारी और हमारे पास मौजूद तथ्यों के आधार पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट को सौंप दिया है. फिलहाल रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया है और यही वजह है कि अभी तक मीडिया के सामने इस रिपोर्ट को पेश नहीं किया गया है.

मोदी सरकार के मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, बीजेपी ने दोबारा नहीं दिया राज्यसभा का टिकट

दोबारा अयोध्या जा सकती है SIT

इसी बीच पीटीआई ने विजय विश्वास पंत से पूछा कि क्या टीम आगे की जांच के लिए फिर अयोध्या का रुख करेगी? क्यों अभी तक जो रिपोर्ट सौंपी गई है वह शुरुआती है. इस पर पंत ने कहा कि बिल्कुल, जरूरत के हिसाब से हम ऐसा करेंगे. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 7 जून को उन रिपोर्ट्स के हवाला दिया जिनमें दावा किया गया था कि राम मंदिर में दिए गए दान में करोड़ों रुपये गायब हैं. साथ ही उन्होंने इस मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही.

रोजाना जानकारी देने की मांग गई

अखिलेश यादव ने कहा कि SIT की जांच के बारे में रोजाना जानकारी देने की मांग की और आरोप लगाया कि एजेंसी पर लोगों का भरोसा बहुत कम है. इसका कारण उन्होंने बीजेपी सरकार के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बताया है.

राम मंदिर ट्रस्ट ने तोड़ा ट्रस्ट? चढ़ावा गबन मामले में अब तक क्या हुआ, जानें देश के 5 बड़े मंदिर ट्रस्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?