Home Top News कुशीनगर में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस, 3 की मौत, 15 घायल

कुशीनगर में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस, 3 की मौत, 15 घायल

by Sanjay Kumar Srivastava 7 November 2026, 1:07 PM IST
7 November 2026, 1:07 PM IST
कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस, तीन की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Kushinagar Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि जबकि एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई. दुर्घटना के बाद हाईवे जाम हो गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. दीवाली से ठीक पहले कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 लोग घायल हो गए. ज़्यादातर यात्री अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जा रही बस कुशीनगर जिले के पथरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लबानिया गांव के पास एक ट्रक से टकरा गई. सूचना मिलने पर पुलिस बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तमकुही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

पथरवा थाना प्रभारी (SHO) अरुण सिंह ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब बस ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी. अधिकारी ने कहा कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कई अन्य लोगों का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. चंद्र प्रकाश ने पुष्टि की कि मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. रवींद्रनगर पुलिस स्टेशन के SHO अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों में दो पुरुष और डेढ़ साल की एक बच्ची शामिल है.

बस में करीब 100 यात्री थे सवार

पुलिस ने बताया कि हादसे के बारे में सभी पीड़ितों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है. मामले की आगे की जांच चल रही है. लग्जरी बस आनंद विहार से यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी. बस में करीब 100 यात्री सवार थे. शनिवार सुबह डुम्मरभार गांव के पास हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई.दुर्घटना के बाद हाईवे की एक लेन पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया.

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी ट्रेन

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?