Home Top News 15 लाख की डिमांड, 10 लाख में डील: सूचना मंत्रालय का डिप्टी कंट्रोलर अकाउंट्स गिरफ्तार

15 लाख की डिमांड, 10 लाख में डील: सूचना मंत्रालय का डिप्टी कंट्रोलर अकाउंट्स गिरफ्तार

by Live Times 19 August 2026, 6:24 PM IST (Updated 19 August 2026, 6:27 PM IST)
19 August 2026, 6:24 PM IST (Updated 19 August 2026, 6:27 PM IST)
15 लाख की डिमांड, 10 लाख में डील: घूस मांग रहे सूचना मंत्रालय के डिप्टी कंट्रोलर अकाउंट्स को CBI ने रंगे हाथ दबोचा

CBI Action: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) में तैनात डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स और इंटरनल फाइनेंशियल एडवाइजर (IFA) संदीप को रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उन्होंने एक निजी कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट के नवीनीकरण की फाइल को जल्द निपटाने के एवज में पहले 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. बातचीत के बाद सौदा 10 लाख रुपये में तय हुआ.

कॉन्ट्रैक्ट नवीनीकरण के नाम पर ली थी रिश्वत

CBI के मुताबिक, इस मामले में एजेंसी ने 18 अगस्त 2026 को केस दर्ज किया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में IFA के तौर पर कार्यरत डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स (उप लेखा नियंत्रक) ने निजी कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट की लंबित नवीनीकरण फाइल को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए 15 लाख रुपये की अवैध रकम की मांग की. शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की जांच शुरू की. आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी अधिकारी 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने पर सहमत हो गया. इसके बाद CBI ने जाल बिछाने की योजना तैयार की.

18 अगस्त को CBI ने बिछाया जाल

CBI ने 18 अगस्त को ट्रैप ऑपरेशन किया. जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत अपनी पत्नी के माध्यम से स्वीकार की. रकम स्वीकार किए जाने के बाद CBI ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सरकारी अधिकारी को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स/इंटरनल फाइनेंशियल एडवाइजर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रूप में हुई है. CBI अब इस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की मांग और लेन-देन की पूरी प्रक्रिया में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा संबंधित निजी कंपनी की फाइल के निपटारे में आरोपी अधिकारी की क्या भूमिका थी.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश

CBI ने कहा है कि भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ उसकी कार्रवाई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. जांच एजेंसी ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है अथवा भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई जानकारी उनके संज्ञान में आती है, तो वे इसकी शिकायत CBI से कर सकते हैं. दिल्ली में शिकायत या महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए लोग CBI, ACB, दिल्ली कार्यालय, पहली मंजिल, CBI बिल्डिंग, CGO कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा 011-24367887 और मोबाइल नंबर 9650394847 पर भी जानकारी दी जा सकती है.

फिर जेल पहुंचे सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड के टेंडर घोटाले में ACB ने की 6 गिरफ्तारियां, जानें पूरा मामला

  • दिल्ली से रुम्मान उल्ला खान की रिपोर्ट

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?