Yami Gautam Nayyi Navelli: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर एक बार फिर कुछ अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. ये फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. खास बात ये है कि फिल्म को दशहरे के मौके पर रिलीज किया जा रहा है. यानी त्योहार के माहौल में परिवार के साथ एक मजेदार फिल्म देखने का मौका मिलने वाला है. इस फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो ने मिलकर बनाया है. इसका निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. वहीं, कहानी और स्क्रीनप्ले पर हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने काम किया है. फिल्म का संगीत जी वी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है.
दुल्हन बदलेगी घर का नक्शा
‘नई नवेली’ की कहानी मेरठ में सेट है. फिल्म में यामी गौतम एक ऐसी दुल्हन का किरदार निभा रही हैं, जो शादी के बाद एक बिखरे हुए परिवार में आती है. लेकिन वो कोई नॉर्मल बहू नहीं है. यामी का किरदार देखते ही देखते पूरे घर को बदल देता है. अब घर का माहौल जन्नत जैसा हो जाता है. परिवार के लिए इससे अच्छी बात और क्या होगी? लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब उनके देवर को अपनी भाभी के इस ‘परफेक्ट’ व्यवहार पर शक होने लगता है. उसे लगता है कि इतनी अच्छी बहू आखिर कैसे हो सकती है. धीरे-धीरे उसके मन में सवाल उठता है कि कहीं उसकी भाभी डायन तो नहीं? बस यहीं से शुरू होती है फिल्म की मजेदार कहानी.
Isha Koppikar के ‘अंधभक्त’ बयान पर Kangana Ranaut का समर्थन, स्कूल टीचर का भी किया विरोध!
फैंटेसी के साथ ह्यूमर
मेकर्स के मुताबिक, ‘नई नवेली’ में फैंटेसी, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और एडवेंचर का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. फिल्म का मकसद ऐसी मनोरंजक कहानी दिखाना है, जिसे परिवार के अलग-अलग उम्र के लोग साथ बैठकर एन्जॉय कर सकें. फिल्म के प्रोड्यूसर और कलर येलो के संस्थापक आनंद एल राय ने कहा कि कहानी का सबसे खास हिस्सा इसका अनोखा कॉम्बिनेशन है. उन्होंने यामी गौतम को इस रोल के लिए बिल्कुल सही बताया. वहीं, बात करें फिल्म की रिलीज की तो, ये दशहरे पर दस्तक दे रही है. वैसे भी ये त्योहार परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का होता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यामी गौतम की ये फिल्म दर्शकों को डराती हैं, हंसाती हैं या फिर दोनों काम एक साथ करती हैं. फिलहाल 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में ‘नई नवेली’ का इंतजार रहेगा.
News Source: PTI
