Home Top News Stock Market में गिरावट से हिला निवेशकों का भरोसा! Sensex-Nifty लुढ़के, सोना-चांदी भी बेहाल

Stock Market में गिरावट से हिला निवेशकों का भरोसा! Sensex-Nifty लुढ़के, सोना-चांदी भी बेहाल

by Preeti Pal 20 November 2026, 10:29 AM IST
20 November 2026, 10:29 AM IST
Stock Market में गिरावट से हिला निवेशकों का भरोसा! Sensex-Nifty लुढ़के, सोना-चांदी भी बेहाल

Stock Market Today: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. दुनियाभर में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और एशियाई बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में करीब 0.5 प्रतिशत नीचे रहे. वहीं, सोने और चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दिखी. आज दोनों कीमती धातुएं इस साल के सबसे निचले लेवल पर पहुंच गईं. शुक्रवार सुबह निफ्टी 50 करीब 146.30 अंक यानी 0.57 प्रतिशत गिरकर 25,368 पर खुला. वहीं, BSE सेंसेक्स 463.50 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,558.25 पर खुला. बाजार में इस कमजोरी के पीछे ग्लोबल टेक शेयरों में बिकवाली और निवेशकों की सतर्कता को बड़ी वजह माना जा रहा है.

बाजार पर दबाव

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक, AI से जुड़ी कंपनियों में बिकवाली का सिलसिला जारी है. अमेरिकी नैस्डैक में पिछले कारोबारी सत्र में 2.25 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसका असर साउथ कोरिया, ताइवान और जापान जैसे बाजारों पर भी पड़ा. उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी बाजार को सहारा दे रही है. कॉरपोरेट कंपनियों के मजबूत नतीजे और विदेशी निवेश का प्रवाह बाजार को संभालने में मदद कर सकता है.

मेटल शेयर्स हुए धड़ाम

शुक्रवार को बाजार के ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में रहे. NSE पर निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1.4 प्रतिशत गिर गया. निफ्टी मीडिया में 0.62 फीसदी, प्राइवेट बैंक में 0.60 प्रतिशत और निफ्टी FMCG में 0.37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी IT 0.36 फीसदी, PSU बैंक 0.29 फीसदी और फार्मा 0.22 फीसदी नीचे रहा. वहीं, निफ्टी ऑटो में 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट आई. इसके अलावा निफ्टी 100 करीब 0.55 प्रतिशत, निफ्टी मिडकैप 0.38 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब 0.60 फीसदी नीचे रहा. हालांकि, नवंबर में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय बाजार में 1,06,229 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह घरेलू बाजार के लिए राहत की बात है.

सोना-चांदी हुए धड़ाम

शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोना करीब 4 प्रतिशत गिरकर 1,22,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी करीब 6 प्रतिशत टूटकर 1,48,034 रुपये प्रति किलो पर आ गई. दोनों धातुएं इस साल के सबसे निचले स्तर पर कारोबार करती नजर आईं. कोटक NEO के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च प्रमुख अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, सोना-चांदी में तेजी से बिकवाली हो रही है. इसका असर कॉपर और बाकी बेस मेटल्स के साथ शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी पर भी दिखाई दे रहा है.

TVS परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद! बेटी लक्ष्मी वेणु ने मांगा बराबर का हिस्सा, मां ने भी किया सपोर्ट

एशियाई बाजारों का हाल

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही. जापान का निक्की 225 करीब 4 प्रतिशत गिरकर 56,965 पर पहुंच गया. हांगकांग का हैंग सेंग 1.88 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.77 प्रतिशत नीचे रहा. ताइवान के बाजार में भी 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.27 फीसदी बढ़कर 92.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. फिलहाल निवेशकों की नजर ग्लोबल बाजारों, AI कंपनियों के शेयरों और विदेशी निवेश के रुख पर बनी हुई है.

News Source: ANI

Stock Market की सुस्त शुरुआत! Sensex फिसला, डॉलर की मजबूती ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?