Haiwaan OTT Release: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लोगों को एंटरटेन कर रही है. दोनों की नई फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भी इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड थे. हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतना प्यार नहीं मिल रहा है. ऐसे में अगर आप थिएटर की बजाय घर बैठे इस कहानी का मजा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए भी अच्छी खबर है.
कहां रिलीज होगी ‘हैवान’
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’ का डिजिटल प्रीमियर सोनीलिव पर होगा. फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन के ओपनिंग क्रेडिट्स में भी इसके ऑफिशियल OTT पार्टनर के तौर पर सोनीलिव का नाम सामने आया है. हालांकि, अभी मेकर्स या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म की OTT रिलीज की ऑफिशियल डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है. वैसे, आमतौर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों को OTT पर आने में करीब 6 से 8 हफ्तों का समय लगता है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि ‘हैवान’ 28 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच सोनीलिव पर स्ट्रीम हो सकती है. यानी अभी फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा. तब तक अगर आप इस कहानी का ओरिजनल वर्जन देखना चाहते हैं, तो मोहनलाल की 2016 की फिल्म ‘ओप्पम’ को जियोहॉटस्टार पर पर देख सकते हैं.
Hanuman Ansh का छठा वीकेंड भी तूफानी, Dhurandhar 2 और Border 2 को छोड़ा पीछे
‘हैवान’ की कहानी
‘हैवान’ की कहानी काफी दिलचस्प और थ्रिल से भरी है. फिल्म में सैफ अली खान ने श्याम नाम के एक ऐसे बिल्डिंग मेंटेनेंस मैनेजर का रोल किया है, जो देख नहीं सकता. श्याम की जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात एक खतरनाक सीरियल किलर से होती है. इस खूंखार विलेन का नाम परशुराम है, जिसका रोल अक्षय कुमार ने निभाया है. परशुराम के मन में जज प्रधान के खिलाफ बदले की आग है. उसका मानना है कि जज ने उसे ऐसे अपराध में सजा दिलाई थी, जो उसने किया ही नहीं था. बदला लेने के लिए परशुराम जज प्रधान की हत्या कर देता है. इसके बाद उसकी नजर जज की बेटी नंदिनी पर पड़ती है. नंदिनी की लोकेशन सिर्फ श्याम को पता है. यहीं से शुरू होता है श्याम और परशुराम के बीच दिमाग और ताकत का खतरनाक खेल.
ये कलाकार भी हैं साथ
फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा पहल चौधरी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर और असरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं. खास बात ये है कि मूल फिल्म ‘ओप्पम’ के स्टार मोहनलाल भी ‘हैवान’ में कैमियो करते नजर आते हैं. वैसे, ‘हैवान’ उन दर्शकों के लिए खास हो सकती है जिन्हें क्राइम, बदला, सस्पेंस और लगातार बढ़ता थ्रिल पसंद है. अब थिएटर के बाद इसकी OTT एंट्री का इंतजार है.
Ramayana का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, रणबीर और साई की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल
