Home Top News पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से 10 करोड़ की डिमांड, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने दी अंजाम की धमकी

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से 10 करोड़ की डिमांड, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने दी अंजाम की धमकी

by Sanjay Kumar Srivastava 14 February 2026, 7:55 PM IST (Updated 14 February 2026, 7:57 PM IST)
14 February 2026, 7:55 PM IST (Updated 14 February 2026, 7:57 PM IST)
पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से 10 करोड़ की डिमांड, रुपए न देने पर विदेश में बैठे गैंगस्टर ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
Himanshi Khurana: मशहूर पंजाबी अभिनेत्री और पूर्व 'बिग बॉस' प्रतिभागी हिमांशी खुराना को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है.

Himanshi Khurana: मशहूर पंजाबी अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतिभागी हिमांशी खुराना को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खुराना को उनकी ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश और वॉयस नोट प्राप्त हुआ था, जिसमें पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई थी. शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को मोहाली के सोहाना पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4) (फिरौती) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह धमकी विदेश में बैठे गैंगस्टर जीशान अख्तर ने सीधे तौर पर अभिनेत्री को दी है.

अभिनेत्री की सुरक्षा कड़ी

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अभिनेत्री की सुरक्षा कड़ी कर दी है और ईमेल के मूल स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है. पुलिस अधीक्षक (जांच) सौरभ जिंदल ने बताया कि शिकायत के अनुसार, ईमेल में एक वॉयस नोट था जो कथित तौर पर विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर द्वारा भेजा गया था. वॉयस नोट में 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें ईमेल और वॉयस मैसेज के स्रोत का पता लगाने के प्रयास भी शामिल है. पुलिस ने कहा कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पंजाबी फिल्म ‘सड्डा हक’ से हुई थीं लोकप्रिय

अभिनेत्री और मॉडल खुराना 2013 की पंजाबी फिल्म ‘सड्डा हक’ में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है और लोकप्रिय रियलिटी शो “बिग बॉस” के तेरहवें सीजन में भी भाग लिया था. पिछले महीने, पंजाबी गायक दिलनूर ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक फोन आया था, जिसमें लोकप्रिय गायक बी प्राक को धमकी दी गई थी और उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी. पुलिस अधीक्षक (जांच) सौरभ जिंदल ने बताया कि अभिनेत्री और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कहा कि FIR दर्ज कर जांच की जा रही है. इस मामले में जीशान अख्तर का नाम सामने आने के बाद पूरे पंजाब पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल एहतियात के तौर पर अभिनेत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस अलर्ट मोड पर है.

ये भी पढ़ेंः पुलवामा हमले के 7 साल: उपराष्ट्रपति ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, PM ने भी किया नमन

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?