IIT Suicide: IIT-दिल्ली और IIT-बॉम्बे के फैकल्टी मेंबर सोमवार को प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के सपोर्ट में आए, जिन्हें 22 साल के एक छात्र की आत्महत्या के बाद डीन के पद से हटा दिया गया था. छात्रों और राजनीतिक दलों के दबाव में उनके खिलाफ SC/ST एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सोमवार को IIT-बॉम्बे के फैकल्टी मेंबर्स ने सूर्यनारायण डूला के सपोर्ट में इंस्टीट्यूट कैंपस में मार्च निकाला. शिक्षकों ने कहा कि डूला के खिलाफ एक्शन गलत है, क्योंकि वे केवल अपनी ड्यूटी निभा रहे थे.
चीटिंग करते हुए छात्र को पकड़ा
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में BTech सेकंड ईयर के स्टूडेंट साहिल वाकोडे का शव शुक्रवार शाम को पवई कैंपस में उनके हॉस्टल के कमरे में लटका हुआ मिला. कुछ घंटे पहले ही उन्हें मिड-सेमेस्टर एग्जाम के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन में चैट जीपीटी से चीटिंग करते हुए पकड़ा गया था. प्रोफेसल डूला ने साहिल को चीटिंग करने के लिए डांटा था, इसलिए वे आरोपों के घेरे में आ गए. मुंबई पुलिस ने साहिल के परिवार की शिकायत के बाद डूला के खिलाफ शेड्यूल्ड कास्ट्स एंड शेड्यूल्ड ट्राइब्स (प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 108 (सुसाइड के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज किया गया.
ड्यूटी निभा रहे थे डूला
IIT-दिल्ली फैकल्टी फोरम ने एक बयान में कहा, “प्रोफेसर डूला IIT-बॉम्बे में एक परीक्षा के दौरान इंस्टीट्यूट की गाइडलाइंस के मुताबिक बस अपनी ड्यूटी कर रहे थे. यह देखा गया कि उनके खिलाफ बिना कोई भरोसेमंद सबूत पेश किए पब्लिक में कई आरोप लगाए गए हैं. फोरम प्रोफेसर डूला, उनके स्टूडेंट्स और परिवार के साथ एकजुटता दिखाता है और उनकी रेप्युटेशन खराब करने की निंदा करता है.“
बयान में कहा गया “IIT-बॉम्बे में जो हालात थे, उसकी वजह से फैकल्टी मेंबर्स के बीच इवैल्यूएशन करने और एकेडमिक इंटेग्रिटी बनाए रखने को लेकर डर है. IIT-दिल्ली फैकल्टी फोरम स्टूडेंट कम्युनिटी, उनके परिवारों और पूरे देश से अपील करता है कि वे अपना सपोर्ट दें ताकि फैकल्टी पूरे IIT सिस्टम की इंटेग्रिटी और फेयरनेस बनाए रखने में अपनी ड्यूटी निभा सके.”
IIT-बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने कहा कि डूला ने 18 सितंबर को स्टूडेंट के कथित फोन इस्तेमाल की रिपोर्ट करते समय “सीनेट-अप्रूव्ड एग्जाम प्रोसीजर” का पालन किया. डूला का बचाव करते हुए, फोरम ने बयान में कहा, “झूठी और गुमराह करने वाली मीडिया रिपोर्ट के ज़रिए हमारे साथी की इमेज खराब होने से हम परेशान हैं.”
IIT बॉम्बे में सनसनी : ChatGPT से नकल पकड़े जाने के बाद छात्र ने लगाया मौत को गले, फंसे प्रोफेसर
News Source: PTI
