Home Top News LIVE TIMES का असर: विधानसभा में गूंजा ‘बिना पानी के नल’ का मुद्दा, हेमंत सरकार को घेरा

LIVE TIMES का असर: विधानसभा में गूंजा ‘बिना पानी के नल’ का मुद्दा, हेमंत सरकार को घेरा

by Live Times 14 March 2026, 7:01 PM IST (Updated 16 March 2026, 12:38 PM IST)
14 March 2026, 7:01 PM IST (Updated 16 March 2026, 12:38 PM IST)
LIVE TIMES का असर: नल तो पहुंचे पर जल का इंतजार, जल जीवन मिशन पर विधानसभा में घमासान

Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन को लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है. दो महीने पहले LIVE TIMES ने ग्राउंड रिपोर्ट में दिखाया था कि राज्य के कई घरों तक नल तो पहुंच गया है, लेकिन जल अब तक नहीं पहुंचा.

  • रांची से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट

Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन को लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है. दो महीने पहले LIVE TIMES ने ग्राउंड रिपोर्ट में दिखाया था कि राज्य के कई घरों तक नल तो पहुंच गया है, लेकिन जल अब तक नहीं पहुंचा. अब यही मुद्दा झारखंड विधानसभा परिसर में भी जोरदार तरीके से उठता दिखा. दो महीने पूर्व LIVE TIMES ने जमीनी पड़ताल करते हुए यह खबर प्रमुखता से दिखाई थी कि झारखंड के कई इलाकों में हर घर नल जल योजना अधूरी पड़ी है. घरों में नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा. शनिवार (14 मार्च) को इसी मुद्दे को लेकर विधानसभा परिसर में भी सियासी हलचल देखने को मिली. विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार को घेरने की कोशिश की.

पानी के लिए लोग परेशान

भाजपा विधायक कुमार उज्जवल दास ने LIVE TIMES चैनल का धन्यवाद करते हुए कहा कि चैनल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से दिखाकर राज्य की असली स्थिति सामने रखी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में हालात बेहद खराब हैं. घर तक नल तो पहुंच गया, लेकिन पानी नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार हर बार केंद्र से पैसा नहीं मिलने का बहाना बनाती है. वहीं भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी LIVE TIMES का आभार जताते हुए कहा कि पूरे झारखंड में यही स्थिति है. सरकार के पास इस सवाल का कोई ठोस जवाब नहीं है. उन्होंने कहा कि गर्मी आने वाली है और लोगों को पानी नहीं मिल रहा. यहां तक कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी लोग पानी के लिए परेशान हैं.

केंद्र पर सहयोग न करने का आरोप

इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष की ओर से भी जवाब आया. कांग्रेस के एक विधायक ने कहा कि केंद्र की योजनाएं अक्सर धरातल पर इसलिए असफल हो जाती हैं क्योंकि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग नहीं करती. उनका आरोप था कि केंद्र सरकार पर्याप्त पैसा नहीं दे रही है, फिर भी राज्य सरकार यह कोशिश कर रही है कि वह अपने संसाधनों से हर घर तक पानी पहुंचाए. कुल मिलाकर हर घर नल जल योजना अब सिर्फ विकास का मुद्दा नहीं, बल्कि सियासी बहस का केंद्र बन गई है. नल और जल के बीच का यह अंतर झारखंड की राजनीति में गर्मी बढ़ा रहा है और गर्मी करीब आते ही जनता की चिंता भी. अब देखना होगा कि सरकार इस अधूरी योजना को कब तक पूरा कर पाती है.

ये भी पढ़ेंः 170 दिन बाद जेल से रिहा होंगे सोनम वांगचुक, गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला; हटाया NSA

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?