Home Latest News & Updates West Bengal: तारापीठ के होटल में आग का तांडव, नींद में ही घुटने लगा दम; 7 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

West Bengal: तारापीठ के होटल में आग का तांडव, नींद में ही घुटने लगा दम; 7 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

by Sachin Kumar 17 August 2026, 9:41 AM IST (Updated 17 August 2026, 9:44 AM IST)
17 August 2026, 9:41 AM IST (Updated 17 August 2026, 9:44 AM IST)
West Bengal Birbhum Seven kill injured hotel fire

West Bengal: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि आग सुबह करीब 5 बजे तारापीठ मंदिर नगरी में स्थित चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी. इस दौरान ज्यादातर मेहमान अपने कमरों में सो रहे थे.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. वहीं, घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग!

इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं. अगर जल्द ही फायर ब्रिगेड आग पर काबू नहीं पाती तो यह आग पूरी बिल्डिंग में फैल जाती. इसके अलावा फायर डिपार्टमेंट को शक है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है. साथ ही घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापीठ और रामपुरहाट पुलिस स्टेशनों की पुलिस मौके पर पहुंची.

बिहार : लखीसराय के अशोक मंदिर के बाहर मची भगदड़, करंट लगने से 7 लोगों की मौत और 12 घायल

मरने वालों में तीर्थ यात्री भी शामिल

अस्पताल के सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि भीषण आग की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई है. हालांकि, इसके बाद पुलिस ने मरने वालों की संख्या सात बताई. साथ ही एक सीनियर अधिकारी ने भी बताया कि अब मरने वालों की संख्या सात हो गई है. होटल के अधिकारियों का दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.

11-12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया

बीरभूम के ASP नीलेश श्रीकांत गाइकर ने कहा कि कोशिशें अभी भी जारी हैं. सभी को रामपुरहाट अस्पताल भेज दिया गया है. अब तक 11-12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हम अभी और कोई जानकारी नहीं दे सकते. होटल के मालिक के बेटे कल्याण पाल ने बताया कि सुबह करीब 4.30 बजे AC के MCB में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई. नाइट गार्ड मौके पर मौजूद था और आग देखते ही उसने तुरंत किसी को अलर्ट किया और फायर कॉलिंग बेल बजा दी. लोग जाग गए और अपने कमरों से बाहर निकलने लगे. कल्याण ने आगे कहा कि आग का धुआं ऊपर की ओर उठने लगा, जिससे कई लोगों का दम घुटने लगा.

महिला ने बताई आपबीती

कोलकाता की एक महिला आग से बच निकलने में कामयाब रही. महिला ने होटल के अंदर मची अफरातफरी को याद करते हुए बताया कि अचानक पूरे होटल में धुआं फैल गया. हमें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना भी मुश्किल हो रहा था. अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में कुछ तीर्थयात्री भी शामिल थे और मशहूर काली मंदिर में पूजा करने के लिए शहर आए थे.

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 लोगों की मौत, बिल्डिंग में फंसे छात्र

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?