Home Top News मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल: भारी पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल: भारी पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

by Sanjay Kumar Srivastava 21 March 2026, 3:43 PM IST (Updated 23 March 2026, 12:54 PM IST)
21 March 2026, 3:43 PM IST (Updated 23 March 2026, 12:54 PM IST)
मथुरा में 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर बवाल: गुस्साई भीड़ ने किया भारी पथराव और तोड़फोड़, पुलिस का लाठीचार्ज

Mathura Violence: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को बाबा की मौत से इलाके में तनाव फैल गया. गुस्साए लोगों ने भारी तोड़फोड़ के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया.

Mathura Violence: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को बाबा की मौत से इलाके में तनाव फैल गया. गुस्साए लोगों ने भारी तोड़फोड़ के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया. बाबा का नाम चंद्रशेखर था. वह ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर थे. वह गौरक्षा के लिए भी जाने जाते थे. बाबा कई हिंदूवादी संगठनों से भी जुड़े थे. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के वाहनों पर हमला किया.पुलिस ने उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. अधिकारियों ने बताया कि ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर बाबा की शनिवार तड़के मथुरा में हरियाणा सीमा के पास एक राजमार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हो गई.

कई किलोमीटर तक जाम

गुस्साए स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे कई किलोमीटर तक यातायात जाम हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. जब अधिकारियों ने सड़क जाम खत्म कराने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. पुलिस ने बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की, जिसके कारण पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और यातायात बहाल कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. समर्थकों ने आरोप लगाया कि ‘बाबा चन्द्रशेखर’ को पशु तस्करों ने तब कुचल दिया जब वह कोटवन सीमा क्षेत्र के पास मवेशियों से भरे एक ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहे थे. अधिकारियों ने दावे को भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि घटना शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुई जब बाबा ने अपने अनुयायियों के साथ कोसी कलां क्षेत्र के पास मवेशी ले जाने के संदेह में नागालैंड पंजीकृत कंटेनर को रोका. वाहन में साबुन, फिनाइल और शैम्पू जैसे किराना के सामान लदे थे. उन्होंने कहा कि घने कोहरे के कारण तार ले जा रहे राजस्थान पंजीकृत ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाबा की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक चालक घायल हो गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने कहा कि शव को अंतिम संस्कार के लिए अनुयायियों द्वारा अजनोख गांव में बाबा की गौशाला में ले जाया गया. यदि परिवार या अनुयायी लिखित में अनुरोध करते हैं तो पोस्टमार्टम किया जाएगा. उधर, मथुरा बवाल पर आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि बाबा की मौत सड़क हादसे में हुई है. उन्होंने कहा कि हिंसा में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पूरे मामले की जांच की जा रही है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात तैनात है.

ये भी पढ़ेंः सावधान! त्योहार पर जहरीला हुआ कुट्टू का आटा: UP के दो जिलों में हड़कंप, ADM सहित 50 बीमार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?