Home Top News फिर जल रहा बांग्लादेश, उस्मान हादी की मौत से गुस्साए लोग, ढाका समेत कई शहरों में भड़की हिंसा

फिर जल रहा बांग्लादेश, उस्मान हादी की मौत से गुस्साए लोग, ढाका समेत कई शहरों में भड़की हिंसा

by Live Times
0 comment
Dhaka Violence

Dhaka Violence: छात्र विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी शरीफ की मौत के बाद बांग्लादेश में बवाल मच गया है. उस्मान हादी को पिछले हफ़्ते गोली मार दी गई थी.

19 December, 2025

Dhaka Violence: बांग्लादेश में फिर एक बार हिंसा की आग भड़क गई है. छात्र विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी शरीफ की मौत के बाद बांग्लादेश में बवाल मच गया है. उस्मान हादी को पिछले हफ़्ते गोली मारी गई थी. गुरुवार देर रात सिंगापुर के एक अस्पताल में छह दिनों के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई. ढाका समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की है. बांग्लादेश के प्रमुख मीडिया संस्थानों पर हमला किया.

मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने सोमवार को हादी को बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से सिंगापुर भेजा था, क्योंकि ढाका के डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद गंभीर बताई थी. गुरुवार देर रात राष्ट्र के नाम टेलीविज़न पर दिए गए संबोधन में, मुख्य सलाहकार यूनुस ने हादी की मौत की घोषणा की और उनके हत्यारों को पकड़ने के लिए तुरंत कार्रवाई का वादा किया.

‘हादी- हादी’ के नारे के साथ प्रदर्शन

हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में उम्मीदवार भी थे. उन्हें शुक्रवार को ढाका के बिजोयनगर इलाके में अपना चुनावी अभियान के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों ने सिर में गोली मार दी थी. कल देर उनकी मौत की खबर मिलने पर बांग्लादेश में होदी के समर्थकों ने हिंसा की. हादी की मौत की घोषणा के बाद राजधानी के ढाका विश्वविद्यालय परिसर के पास शाहबाग चौराहे पर सैकड़ों छात्र और लोग जमा हो गए और “तुम कौन हो, मैं कौन हूं – हादी, हादी” जैसे नारे लगाए. जातीय छात्र शक्ति नामक एक छात्र समूह ने ढाका विश्वविद्यालय परिसर में एक शोक जुलूस निकाला और प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शाहबाग तक मार्च किया.

मीडिया संस्थानों पर हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मीडिया संस्थानों के ऑफिसों पर तोड़फोड़ की. अखबार के पत्रकार और कर्मचारी अंदर फंसे हुए थे और भीड़ ने बिल्डिंग के सामने आग लगा दी. एक चश्मदीद ने बताया, “कई सौ प्रदर्शनकारी रात करीब 11 बजे प्रोथोम आलो के ऑफिस पहुंचे और बाद में बिल्डिंग को घेर लिया.” प्रोथोम आलो की बिल्डिंग में तोड़फोड़ के बाद प्रदर्शनकारियों ने डेली स्टार के ऑफिस में भी आग लगा दी.

भारत पर लगाया आरोप

नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP), जो स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (SAD) का एक बड़ा हिस्सा है. वे भी भारत विरोधी नारे लगाते हुए उनके साथ शामिल हो गए और आरोप लगाया कि हादी के हमलावर हत्या करने के बाद भारत भाग गए और अंतरिम सरकार से मांग की कि जब तक उन्हें वापस नहीं लौटाया जाता, तब तक भारतीय उच्चायोग को बंद कर दिया जाए. NCP के एक प्रमुख नेता सरजिस आलम ने कहा, “जब तक भारत हादी भाई के हत्यारों को वापस नहीं लौटाता, तब तक बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग बंद रहेगा. अभी या कभी नहीं. हम युद्ध में हैं!” छात्र शक्ति ने हादी के हत्यारों को गिरफ्तार करने में नाकाम रहने पर गृह सलाहकार का पुतला जलाया और उनके इस्तीफे की मांग की.

यह भी पढ़ें- Red Fort ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट, उमर का करीबी गिरफ्तारी; अब सलाखों के पीछे हैं इतने आतंकी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?