Pakistan Reaction Tariff Cut : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद सीमा शुल्क भी 50 से घटाकर 18 फीसदी करने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद कहा.
Pakistan Reaction Tariff Cut : अमेरिका ने भारत पर 50 से घटाकर 18 प्रतिशत टैरिफ कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने टैरिफ घटाने और India-US Trade Deal पर सहमति बनने का एलान किया. उन्होंने यह भी कहा कि भारत पर लगने वाला सीमा शुल्क भी 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना दोस्त बताया और दोस्ती निभाते हुए टैरिफ में कटौती कर दी. खास बात यह रही कि जो पाकिस्तान डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार दिलाने के पक्ष में था और उनकी चापलूसी करने में लगा था. उसका कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि पाकिस्तान को भारत से ज्यादा टैरिफ देना पड़ेगा.
चापलूसी का नहीं पाक को कोई फल
भारत पर टैरिफ कम होने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन की चिंता देखने को मिल रहा है. वजह साफ है कि पाकिस्तान काफी लंबे समय से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खुशामद में लग रहा, लेकिन नतीजा उसके पक्ष में नहीं आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक व्यापार समझौते की घोषणा की है, जिसके तहत भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. इस ऐलान के साथ ही दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के बीच आए तनाव में कुछ कमी भी देखने को मिलेगी. भारत में अमेरिकी राजदूत गोर ने भी कहा है कि भारत रूसी तेल की खरीद को अब बंद कर देगा और टैरिफ भी घट जाएगा.
पड़ोसी देशों को लगा झटका
व्हाइट हाउस के अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका ने रूसी तेल आयात से जुड़े अतिरिक्त सीमा शुल्क को वापस ले लिया है. वहीं, ट्रंप की तरफ से भारत पर लगाए टैरिफ में कटौती करने के बाद पड़ोसी देश को झटका लगा है. चीन और पाकिस्तान के मामले में भारत पर टैरिफ कम है. साथ ही इंडोनेशिया, बांग्लादेश और वियतनाम पर भी भारत से ज्यादा टैरिफ लगाया है.
इन देशों पर लगाया सबसे ज्यादा टैरिफ
- ब्राजील- 50 प्रतिशत
- चीन- 37 प्रतिशत
- म्यांमार- 40 प्रतिशत
- लाओस- 40 प्रतिशत
- दक्षिण अफ्रीका- 30 फीसदी
भारत से ज्यादा इन पर लगा सीमा शुल्क
- मलेशिया- 19 प्रतिशत
- कंबोडिया- 19 प्रतिशत
- थाईलैंड- 19 प्रतिशत
- पाकिस्तान- 19 प्रतिशत
- बांग्लादेश- 20 प्रतिशत
- वियतनाम- 20 प्रतिशत
यह भी पढ़ें- एपस्टीन फाइल्स पर गवाही देने को बिल-हिलेरी क्लिंटन तैयार, कांग्रेस अवमानना का खतरा बरकरार
News Source: PTI
