Sultanpur News : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग बुरी तरह घायल हो गए. हादसे का शिकार हुई बस गुरुग्राम से बिहार जा रही थी. इसी दौरान बाल्दीराय इलाके में बस सड़क किनारे रुकी हुई थी. गुरुवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बाल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया.
इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है. इसमें से कुछ की हालत गंभीर है. वहीं, सर्किल ऑफिसर आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की जानकारी पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (PRV) से मिली और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने आगे कहा कि यात्रियों को बिहार की आगे की यात्रा के लिए दूसरी बस में शिफ्ट किया जा रहा था. इसी बीच दर्दनाक टक्कर हो गई.
अक्षय कुमार की गाड़ी और रिक्शा का भयानक एक्सीडेंट, दो लोग घायल, जानें कैसी है एक्टर की हालत
तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, पुलिस ने मृतकों की पहचान श्याम लाल (28), विनोद मंडल (50) और किरण देवी (60) के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दूसरी ओर शुरुआत में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय से कुमारगंज के पीठला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
CM योगी ने जताया दुख
सीएम योगी ने हादसे में 3 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं.सीएम योगी ने घायलों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. इसके अलावा उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है.
राजस्थान : दौसा में बस-ट्रेलर भिड़े, लगी भीषण आग; 8 लोगों की मौत और 24 गंभीर रूप से घायल
News Source: PTI
