Deepika Nagar Death : ग्रेटर नोएडा से दहेज उत्पीड़न के बाद नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है. 24 वर्षीय दीपिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उस पर लगातार नकदी का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि हमने शादी में अपनी हैसियत से बहुत ज्यादा दिया था.
Deepika Nagar Death : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में दहेज के लालचियों ने एक नवविवाहिता की जान लील ली. पुलिस ने जानकारी दी कि रविवार की रात को एक शादीशुदा महिला ने कूदकर जान दे दी. ये घटना जलपुरा में हुई है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मृतका दीपिका की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी. फिलहाल, मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
पति और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज वाले सवाल को गंभीरता से खड़ा कर दिया है. एक तरफ जहां परिजन इसको दहेज हत्या बता रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर रही है. हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है और उन्होंने बताया कि महिला के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है.
50 लाख और स्कॉर्पियो की मांग
दीपिका के परिजनों ने दावा किया है कि उन्होंने शादी की हर रस्म को पूरा करते हुए अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था. उन्होंने बताया कि शादी के वक्त ससुराल वालों को एक स्कॉर्पियो गाड़ी, 50 लाख की कीमत का सोना और साजो सामान समेत 1 करोड़ का दहेज दिया गया था. इसके बाद भी ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ. आरोप है कि पिछले महीने दीपिका का पति और ससुर उस पर फॉर्च्यूनर (Fortuner) गाड़ी और 50 लाख रुपये कैश लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. वहीं, मांग नहीं पूरी होने पर उसे प्रत्येक दिन प्रताड़ना झेलनी पड़ी रही थी.
पढ़ाई में किया था
जानकारी से पता चला है कि कुड़ी खेड़ा गांव की रहने वाले संजय नागर की बेटी दीपिका पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज थी. उसने बीए और बीएड में डिग्री हासिल की थी और वह भविष्य में कुछ बड़ा करना चाहती थी. इसी बीच दीपिका की शादी 14 महीने पहले बड़े धूमधाम से जलपुरा गांव के रहने वाले ऋतिक के साथ हुई थी. परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दीपिका पर नकदी लाने का दबाव बनाया जा रहा था.
यह भी पढ़ें- ‘UAPA मामलों में ‘बेल नियम है और जेल अपवाद’…’ SC ने नार्को-आतंकवाद मामले में एक आरोपी को दी जमानत
News Source: PTI
