Home Top News स्वीडन के बाद नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा

स्वीडन के बाद नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा

by Amit Dubey
0 comment
PM Modi Norway Visit

PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं. उनकी यह नॉर्वे की दो दिनों की आधिकारिक यात्रा है. इस दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम और रानी सोन्या से मुलाकात करेंगे.

PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर हैं. उनकी इस आधिकारिक यात्रा की शुरुआत यूएई से हुई थी, जो अब नीदरलैंड, स्वीडन होते हुए नॉर्वे पहुंच गई है. इस यात्रा का आखिरी चरण इटली है. इस बीच पीएम मोदी स्वीडन के बाद अपनी यात्रा के चौथे चरण में यूरोप के देश नॉर्वे पहुंच गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, वह नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे और स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने किया.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी की यह पहली नॉर्वे यात्रा है. वहीं, बीते 43 वर्षों में किसी भी भारतीय पीएम की यह पहली नॉर्वे यात्रा है.

पीएम मोदी की दो दिवसी नॉर्वे यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं. उनकी यह नॉर्वे की दो दिनों की आधिकारिक यात्रा है. इस दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम और रानी सोन्या से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वे प्रधानमंत्री स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस नॉर्वे यात्रा के दौरान भारत-नॉर्वे संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही वे व्यापार और निवेश पर विशेष ध्यान देते हुए इन्हें और मजबूत करने के रास्ते तलाशेंगे.

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की दो दिवसीय यात्रा (18-19 मई) यात्रा के दौरान ओस्लो पहुंच गए हैं. भारत और नॉर्वे के बीच द्विपक्षीय रिश्ते साल 1947 में बने थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पीएम मोदी की नॉर्वे यात्रा को लेकर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर खास जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे की पहली यात्रा है और 43 वर्षों में भारत की ओर से नॉर्वे की यह पहली प्रधानमंत्री-स्तरीय यात्रा है. उन्होंने आगे बताया कि नॉर्वे भारत के लिए एक मूल्यवान साझेदार है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और कल वे तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस यात्रा से भारत-नॉर्वे साझेदारी में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस पूरी रफ्तार…’, PM Modi ने स्वीडिश कंपनियों को भारत में निवेश का दिया न्योता

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?