Home राज्यKerala केरलम के CM होंगे वीडी सतीशन, KC वेणुगोपाल का कटा पत्ता; कांग्रेस ने किया 10 दिन बाद ऐलान

केरलम के CM होंगे वीडी सतीशन, KC वेणुगोपाल का कटा पत्ता; कांग्रेस ने किया 10 दिन बाद ऐलान

by Sachin Kumar
0 comment
V.D. Satheesan Chief Minister of Kerala

Congress Kerala CM : विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के 10 दिन बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे के नाम का ऐलान कर दिया है. अब केरल के अगले मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी वीडी सतीशन संभालेंगे.

Congress Kerala CM : केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन होंगे. कांग्रेस ने गुरुवार को 10 दिन बाद नाम मुख्यमंत्री चेहरे का का ऐलान कर दिया है. केरल की AICC प्रभारी प्रभारी दीपा दासमुंशी ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई. वहीं, सतीशन के नाम पर मुहर लगने के बाद अब ये साफ हो गया कि केसी वेणुगोपाल सीएम पद की रेस में पीछे रह गए हैं. वहीं, इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हो रही थी और इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

क्यों वेणुगोपाल रह गए CM पद की दौड़ में पीछे?

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित कर दिए गए थे और करीब 10 दिनों तक कांग्रेस ने सीएम के नाम की घोषणा नहीं की. इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही थी कि सीएम की दौड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल की चर्चा चल रही थी, लेकिन लोकल पॉलिटिक्स में दबदबा होने की वजह से वीडी सतीशन भी इस दौड़ में शामिल थे. दोनों के नाम को लेकर चल रही गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने सतीशन के नाम पर मुहर लगा दी. मामला यह है कि वीडी सतीशन के साथ कांग्रेस का कैडर खड़ा था और उनके नेतृत्व में लेफ्ट सरकार के खिलाफ कांग्रेस वर्कर ने कई प्रदर्शन भी किए थे.

इसके अलावा केरल में जगह-जगह सतीशन को सीएम बनाने वाली मांग के पोस्टर भी लगे थे. साथ ही IUML ने भी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने का समर्थन किया था. दूसरी तरफ केसी वेणुगोपाल कांग्रेस आलाकमान की पसंद थे लेकिन कांग्रेस वरिष्ठ नेता एके एंटनी और के. मुरलीधरन चाहते थे कि सतीशन ही केरल की कमान संभाले.

छठी बार चुने गए विधायक

परावुर विधानसभा सीट से वीडी सतीशन जीतकर आए हैं. वह छठी बार इस सदन के सदस्य चुनकर आए हैं और उनकी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ है. 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 20,600 वोटों से हराया. वहीं, पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 102 सीटें मिलने का पूरा श्रेय सतीशन को ही जा रहा था. उन्होंने प्रचार के दौरान लेफ्ट पर हमले किए थे और जमीनी स्तर पर हर वोटर्स को जोड़ने का काम किया था.

ऐसा रहा सतीशन का राजनीतिक सफर

वीडी सतीशन ने छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था. वह इस बार परवूर सीट से चुनाव जीतकर आए हैं और जब विधानसभा का चुनाव जीते तो उन्हें पार्टी ने प्रतिपक्ष का नेता बनाया था. इसके अलावा वह केरल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. सतीशन की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में की जाती है और उनको पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण का काफी करीबी माना जाता है.

यह भी पढ़ें- UP में CM योगी की मंत्रियों से अपील, ईंधन संरक्षण पर कहा- हफ्ते में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?