Home राज्यJharkhand व्यक्ति ने किया इंसानियत को शर्मसार! पिता-पत्नी की कर कर दी हत्या; ऐसे शुरू हुआ था विवाद

व्यक्ति ने किया इंसानियत को शर्मसार! पिता-पत्नी की कर कर दी हत्या; ऐसे शुरू हुआ था विवाद

by Sachin Kumar 25 May 2026, 12:26 PM IST (Updated 25 May 2026, 1:25 PM IST)
25 May 2026, 12:26 PM IST (Updated 25 May 2026, 1:25 PM IST)
Man kills father wife daughter injury Jharkhand

Jharkhand News : झारखंड के लोहरदगा जिले में सोमवार को एक पारिवारिक विवाद ने खूनी जंग में बदल दिया. सनकी बेटे ने अपने पिता सुरेंद्र उरांव (60) और अपनी पत्नी सुजिता उरांव (27) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही आरोपी की 3 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना भंडरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेंगरा टोली गांव में हुई है.

मौके पर हो गई थी पिता-पत्नी की मौत

बताया जा रहा है कि यह पूरा पारिवारिक विवाद 3 वर्षीय बेटी के चोट लगने के बाद शुरू हुआ. इसके बाद आरोपित संदीप उरांव (35 वर्ष) ने अचानक घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने पिता पर हमला कर दिया. फिर अपनी पत्नी और अपनी मासूम बेटी को भी नहीं बख्शा. हमले के बाद दोनों (पिता और पत्नी) गंभीर रूप से घायल होने के बाद जमीन पर गिर गए. वहीं, शोर सुनने के बाद आसपास के लोग घर की तरफ दौड़े और लेकिन तब तक पिता-पत्नी की मौत हो चुकी थी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी संदीप उरावं को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा दोनों मृतकों के शवों को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तीन साल की घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दूसरी तरफ लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक (SP) सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल होने वाली कुल्हाड़ी को घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है. साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की भी जांच कर रही है.

असम विधानसभा में UCC बिल पेश, पास हुआ तो बदल जाएंगे शादी-तलाक से जुड़े ये नियम

बच्ची को कराया अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलने के बाद भंडरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद थाना प्रभारी ने खून से लथपथ बच्ची को गोद में उठाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया. शानदार प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवा दिया. साथ ही प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.

आरोपी ने की भागने की कोशिश

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सबसे पहले बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और उसके बाद आरोपी को दबोच लिया. हालांकि, इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया और छप्पड़ पर चढ़कर फरार होने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया.

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज का दिन बेहद अहम, SC से लेकर जिला अदालत तक त्रिकोणीय सुनवाई

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?