Home Latest News & Updates सैनिक परिवार ने जीती जंग! एक्ट्रेस ट्विशा का एम्स की टीम ने किया री-पोस्टमॉर्टम; हुआ अंतिम संस्कार

सैनिक परिवार ने जीती जंग! एक्ट्रेस ट्विशा का एम्स की टीम ने किया री-पोस्टमॉर्टम; हुआ अंतिम संस्कार

by Nitin Thakur 24 May 2026, 7:26 PM IST
24 May 2026, 7:26 PM IST
Actress Twisha Last Rites Performed

Twisha Case : कहते हैं कि एक सैनिक संकट की हर घड़ी में डटकर लड़ना जानता है और जब बात अपनी बेटी को न्याय दिलाने की हो तो यह लड़ाई और भी बड़ी हो जाती है. भोपाल के कटारा हिल्स में हुई एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उसके सैनिक परिवार ने साबित कर दिया है कि हौसले और सही संघर्ष से व्यवस्था को भी सच के आगे झुकना पड़ता है. रिटायर्ड सैनिकों और अपने फौजी बेटे मेजर हर्षित के साथ मिलकर पिता नवनिधि शर्मा ने जिस तरह रसूखदार ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोला, उसी का नतीजा है कि आज मामले की पूरी दिशा बदल चुकी है.

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कड़े रुख के बाद रविवार को भोपाल एम्स में दिल्ली एम्स की 4 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया. करीब 3 घंटे तक चली इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है. शव सौंपने की कार्रवाई के दौरान एम्स परिसर में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम रहे.

फौजी पिता का नहीं डिगा हौसला

ट्विशा की मौत को ससुराल पक्ष (जो खुद जज परिवार से ताल्लुक रखता है) लगातार आत्महत्या साबित करने में जुटा था. यहां तक कि हाई कोर्ट में हिंदू रीति-रिवाजों का हवाला देकर शव को अपने कब्जे में लेने की मांग भी की गई थी, लेकिन पीड़ित सैनिक परिवार पीछे नहीं हटा. पिता नवनिधि शर्मा 20 मई को पूर्व सैनिकों के दल के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले, जिसके बाद सरकार ने केस की CBI जांच की सिफारिश की. वहीं, देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है, जिस पर सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच सुनवाई करेगी.

भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरसा इंदौरः पानी की किल्लत पर उग्र हुए लोग, सड़क पर लगाया लंबा जाम

भदभदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

वहीं, री-पोस्टमॉर्टम के बाद ट्विशा का भदभदा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. वहीं, बहन स्वाति शर्मा ने आक्रोश जताते हुए कहा कि वे ट्विशा की सास और आरोपी पति को श्मशान घाट के आसपास भटकने भी नहीं देंगे.

वकालत का लाइसेंस भी सस्पेंड

सैनिक परिवार के कानूनी संघर्ष का ही असर है कि आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है और उसका पासपोर्ट भी जब्त हो चुका है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने समर्थ की वकालत का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है और उसकी मां (रिटायर्ड जज गिरिबाला) की अग्रिम जमानत रद्द कराने पर सोमवार को भोपाल कोर्ट में सुनवाई होनी है.

उधर पुलिस लॉकअप में बंद समर्थ सिंह अब घुटनों पर नजर आ रहा है. गर्मी के कारण उसकी रात बेचैनी में गुजरी और पुलिस ने उसे वीआईपी ट्रीटमेंट न देते हुए पैक्ड वाटर के बजाय थाने का सामान्य पानी पिलाया. पूछताछ में समर्थ खुद को बचाने के लिए ट्विशा की प्रेग्नेंसी और उसके स्वभाव बदलने की भ्रामक कहानियां गढ़ रहा है, लेकिन पुलिस का मानना है कि सच जल्द ही री-पोस्टमॉर्टम की सीलबंद रिपोर्ट के जरिए सुप्रीम कोर्ट के सामने आ जाएगा.

पैसों के विवाद में खूनी खेल! 22 साल के आरोपी ने दादी, चाचा और बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?