सावन के अवसर पर पहनें ये हर रंग की साड़ियां, देखने के बाद लोग भी बोलेंगे- करीना कपूर
जुलाई 19, 2026
20 April 2026
स्टालिश के साथ गर्मी के मौसम में दिखना है कूल? तो एक बार जरूर ट्राई करें ये Floral Suit.
फैब्रिक ही ढूंढ़ता
चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे के बीच सबसे बड़ा चैलेंज होता है स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ खुद को कंफर्टेबल रखने का. गर्मियों में हर कोई भारी-भरकम कपड़ों की जगह हल्के-फुल्के और सांस लेने वाले फैब्रिक ही ढूंढ़ता है.
फ्रेश लुक
फ्लोरल प्रिंट्स से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. फूलों की ताजगी और लाइट कलर्स न सिर्फ आपको एक फ्रेश लुक देते हैं, बल्कि ये आंखों को भी सुकून पहुंचाते हैं.
कॉटन कुर्ती
गर्मियों के लिए कॉटन से बेहतर कोई फैब्रिक नहीं है. पेस्टल शेड्स जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन और स्काई ब्लू पर छोटे-छोटे फूलों का प्रिंट बहुत ही सोबर लुक देता है. ये ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए एक एवरग्रीन ऑप्शन है.
अनारकली स्टाइल
अगर आप थोड़ा फेमिनिन और फ्लोई लुक चाहती हैं, तो अनारकली सूट ट्राई करें. शिफॉन या जॉर्जेट फैब्रिक पर बड़े फ्लोरल मोटिफ्स काफी ट्रेंड में हैं.
स्ट्रेट फिट
इन दिनों ऑर्गेंजा दुपट्टे का काफी क्रेज है. एक प्लेन या बारीक फ्लोरल प्रिंट वाले स्ट्रेट फिट सूट के साथ हैवी फ्लोरल प्रिंट वाला ऑर्गेंजा दुपट्टा आपके सिंपल लुक में भी चार चांद लगा देगा.
जयपुरी ब्लॉक प्रिंट
अगर आपको थोड़ा एथनिक टच पसंद है, तो जयपुरी ब्लॉक प्रिंट वाले फ्लोरल सूट आपके वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए. हाथ से बने ये प्रिंट्स और प्योर मलमल कॉटन का एहसास तपती गर्मी में भी आपको राहत देते हैं.
को-ऑर्ड सेट्स
आजकल को-ऑर्ड सेट्स भी काफी ज्यादा फैशन में हैं. पूरी तरह से फ्लोरल प्रिंट वाली शॉर्ट कुर्ती और मैचिंग ट्राउजर आपको एक मॉडर्न और ट्रेंडी वाइब देते हैं. सफर के दौरान या शॉपिंग पर जाते टाइम ये स्टाइल सबसे कंफर्टेबल रहता है.
चिकनकारी
व्हाइट चिकनकारी कुर्ती पर रंग-बिरंगे फूलों के प्रिंट बहुत ही खूबसूरत लगते हैं. चिकनकारी सूट गर्मियों में लड़कियों की पहली पसंद होते हैं. ये स्टाइल और क्लासिक कॉम्बिनेशन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता.
जुलाई 19, 2026
जुलाई 19, 2026
जुलाई 18, 2026
जुलाई 16, 2026
जुलाई 16, 2026
जुलाई 15, 2026
जुलाई 14, 2026
जुलाई 12, 2026
जुलाई 11, 2026
जुलाई 11, 2026
जुलाई 9, 2026
जुलाई 9, 2026