Home Latest News & Updates भारत और NZ में से कोई भी जीते फाइनल मुकाबला, बनेगा इतिहास; जानें न्यूजीलैंड कैसे बनाएगी रिकॉर्ड

भारत और NZ में से कोई भी जीते फाइनल मुकाबला, बनेगा इतिहास; जानें न्यूजीलैंड कैसे बनाएगी रिकॉर्ड

by Sachin Kumar
0 comment
T20 World Cup IND vs NZ Final Match

IND vs NZ: टी-20 विश्व कप की आज अग्निपरीक्षा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है. साथ ही दोनों ही टीमों के पास आज इतिहास रचने का मौका है.

IND vs NZ: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 का सफर अभी तक शानदार रहा है. अब इसका फाइलन मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर भारतीय टीम इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को मात देती है तो एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. मामला यह है कि टीम इंडिया इस खिताब को जीत जाती है तो वह दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम बन जाएगी जिसने टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी तीन बार जीती है. साथ ही किसी भी टीम ने अभी तक लगातार दो बार विश्व कप भी नहीं जीता है. इस दौरान हैरान करने वाली बात यह है कि ऐसे टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड भारतीय टीम से तीन भिड़ी है और तीनों ही बार जीत दर्ज की है.

क्या पहली बार खिताब जीत पाएगी NZ?

वहीं, अगर कीवियों की बात करें तो उन्होंने अभी तक टी-20 विश्व कप नहीं जीता है और अगर वह इस खिताब पर कब्जा करने लेती है तो इतिहास रच देगी. दोनों ही टीम अपने तरह से रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़ी हैं. साथ ही नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबला खेला है और दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि टी-20 विश्व कप को अभी तक 6 टीमों ने ही जीता है और अगर न्यूजीलैंड इस ट्रॉफी को जीतती है तो वह सातवीं टीम बन जाएगी.

फाइनल में सतर्क होकर खेलना होगा

इसमें कोई शक करने वाली बात नहीं है कि भारतीय टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में बीते कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है. लेकिन वह फाइनल में थोड़ा डगमगा जाती है ऐसे में टीम को काफी सतर्क होकर खेलने की जरूरत है. साल 2023 के बाद भारतीय टीम चार बार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी है. इसमें से वह दो बार जीत चुकी है, जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. आपको बताते चलें कि साल 2024 में आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को हराकर इस खिताब पर भी कब्जा कर लिया था. हालांकि, इस दौरान टीम इंडिया को दो बड़े मौकों पर शिकस्त भी झेलनी पड़ी. ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल और ICC ODI वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा. इन दोनों ही फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था.

फाइनल में बनेगा नया रिकॉर्ड

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस फाइनल में मुकाबले में भारत के पास एक बार फिर इतिहास रचने का समय है. अगर टीम जीत दर्ज करती है तो तीसरी बार विश्व कप जीतने में कामयाब हो जाएगी और भारतीय टीम ऐसा करने वाली पहली टीम होगी. हालांकि, भारत के सामने चुनौती इतनी आसान होने वाली नहीं है, क्योंकि न्यूजीलैंड बड़े टूर्नामेंट में शानदार खेलती हुई आई है. साथ ही भारत के खिलाफ भी उसका रिकॉर्ड अच्छा रहा है. न्यूजीलैंड ने अभी तक जीतनी भी आईसीसी ट्रॉफी जीती है उसमें से दो बार भारत को हराया है. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि न्यूजीलैंड भारतीय टीम के खिलाफ मुसीबत बनकर खड़ी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- ‘150 करोड़ लोगों का…’ T20 विश्व कप के फाइनल से पहले शोएब अख्तर का बयान; IND-NZ के लिए कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?