Home Lifestyle आशा भोसले की पोती जनाई से लें आउटफिट इंस्पिरेशन, मॉडर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक, सभी में लगती हैं खूबसूरत

आशा भोसले की पोती जनाई से लें आउटफिट इंस्पिरेशन, मॉडर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक, सभी में लगती हैं खूबसूरत

by Neha Singh
0 comment
Zanai Bhosle Fashion Tips

Zanai Bhosle Fashion Tips: आशा भोसले की पोती जनाई भोसले जल्द ही फिल्मी पर्दे पर दिखने वाली हैं. उनका फैशन सेंस भी कमाल का है. आप उनसे स्टाइलिंग इंस्पिरेशन ले सकते हैं.

13 April, 2026

दिवंगत सिंगर आशा भोसले की पोती जनाई भोसले अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. जनाई जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. वह ‘द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज’ के साथ अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं. इसके अलावा वो सिंगिंग, डांसिंग और राइटिंग भी करती हैं. सोशल मीडिया पर उनके चार लाख फॉलोवर्स हैं. उनका फैशन सेंस भी कमाल का है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते हैं. आप उनसे फैशन इंस्पिरेशन ले सकते हैं. उनके आउटफिट बहुत ही स्टाइलिश और क्लासी लगते हैं.

लहंगा

जनाई ने इस फोटो में बहुत ही सुंदर लहंगा पहना है, यह लहंगा किसी भी फंक्शन के लिए बेस्ट है. ट्रेडिशनल लहंगा की चमक-धमक के उलट यह लहंगा न्यूड ब्राउन शेड का है, जिसमें ग्रीन पत्तियों का डिजाइन बना हुआ है. यह क्लासी, स्टाइलिश और कम्फर्टेबल है, जो गर्मियों में पहनने के लिए परफेक्ट है.

मिनी ड्रेस

कॉलेज जाने या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए इस तरह की शॉर्ट ड्रेसस एक अच्छी चॉइस है. यह आपको स्पेशल वाइब और कम्फर्ट दोनों देते हैं. आप मिनि ड्रेस में किसी भी कलर और किसी भी डिजाइन की ड्रेसस को गर्मियों में स्टाइल कर सकती हैं. इसके साथ शूज पेयर करने से क्यूट कैजुअल लुक मिलेगा.

साउथ इंडियन लुक

जन्माष्टमी और नवरात्रि जैसे फंक्शन में इस तरह का साउथ इंडियन लुक बहुत प्यारा लगेगा. इसके अलावा आप मंदिर जाने के लिए भी इसे पहन सकती हैं. कांजीवरम या बनारसी फैब्रिक का लहंगा और उसके साथ कॉनट्रास्ट कलर का दुपट्टा कैरी करें. गोल्डन हार, ईयररिंग और ब्रेड हेयरस्टाइल आपको परफेक्ट साउथ इंडियन लुक देंगे.

साड़ी

इस फोटो में जनाई ने सिंपल लाइट गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हैं. साड़ी बहुत सिंपल है, लेकिन जनाई ने इसे स्टाइलिंग से खास बना दिया है. ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ स्टाइलिश लग रहा है. आप भी इस तरह का यूनीक ब्लाउज पहनकर अपना साड़ी लुक स्पेशल बना सकते हैं.

वन पीस ड्रेस

बर्थडे पार्टी , कॉलेज फेस्ट और कॉन्सर्ट के लिए आप इस तरह की बॉडीकॉन ड्रेस पहन सकती हैं. बॉडीकॉन ड्रेस बहुत ही स्टाइलिश लगती हैं और आपको एक बैडी लुक देती हैं. बॉडीकॉन ड्रेस के साथ स्लीक पोनीटेल या ओपन कर्ल हेयर बहुत सुंदर लगेंगे. इसके साथ हील्स कैरी करना न भूलें.

यह भी पढ़ें- मोटे-मोटे हार नहीं, साड़ी और सूट के साथ पहनें ये खूबसूरत Minimal Necklace, मिलेगा क्लासी लुक

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?