Home Top News पेट्रोल-डीजल से लेकर हवाई जहाज के फ्यूल तक, किसकी कीमत में कितना उछाल?

पेट्रोल-डीजल से लेकर हवाई जहाज के फ्यूल तक, किसकी कीमत में कितना उछाल?

by Live Times
0 comment

Petrol Diesel Price Today: ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज काफी प्रभावित हुआ है. इस वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर एक तरह का संकट सा आ गया है.

Petrol Diesel Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इसकी वजह से स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज (Strait of Hormuz) के बाधित होने से दुनिया के कई देशों को कच्चे तेल और गैस सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस समुद्री रास्ते से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की सप्लाई होती है. इस संकट से भारत भी अछूता नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत 80 प्रतिशत से अधिक कच्चे तेल की आयात करता है.

इस बीच एक मई से भारत में गैस सिलेंडर की कीमतों में कुछ बदलाव किए गए हैं. हालांकि, यह बदलाव देश में 5 किलो के छोटे सिलेंडर (5 KG FTL LPG) और 19 किलो ग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में किए गए हैं. इसके अलावा हवाई जहाज के फ्यूल की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है. आइए इसके बारे में स्पष्ट रूप से जानते हैं.

कमर्शियल और 5 किलो के गैस सिलेंडर हुए महंगा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत में गैस सिलेंडर प्राइस में बदलाव किए गए हैं. यहां हम जो रेट बता रहे हैं, वह एक मई से देश में लागू है. हालांकि, यहां राजधानी दिल्ली में अपडेट हुई कीमतों को बताया जा रहा है. देश के अन्य राज्यों में लोकल टैक्स जैसे VAT की वजह से कीमतों में उतार-चढ़ाव या अंतर दिख सकता है.

देश की तेल कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत में हर एक 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पहले यह सिलेंडर 2,078.50 रुपये में मिलता था, अब एक मई से इसकी नई कीमत 3,071.50 रुपये हो गई है. वहीं, 5 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 261.50 रुपये की बढ़त हुई है. पहले यह 549 रुपये में मिलता था अब यह 810.50 रुपये में मिल रहा है.

हवाई जहाज का फ्यूल भी हुआ महंगा

अब बात हवाई जहाज के फ्यूल यानी ईंधन की करते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू उड़ानों के लिए हवाई जहाजों के फ्यूल यानी Aviation Turbine Fuel (ATF) की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसकी कीमत प्रति किलोलीटर ATF-Domestic(per kilolitre) 104927.18 रुपये है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल की कीमत महंगी हो गई है. इसमें प्रति किलोलीटर 76.55 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. पहले ATF-International(per kilolitre) 1435.31 डॉलर में मिलता था, जो अब बढ़कर 1511.86 डॉलर हो गया है. यहां बता दें कि एक किलोलीटर में एक हजार लीटर होता है.

Petrol Diesel Price Today: इनके नहीं बदले दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमत में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 94.72 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 87.62 रुपये है. इसके अलावा देश में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. करीब 14.2 किलोग्राम वाला यह एलपीजी गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है.

बढ़ाई गई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति

बीते दिनों पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल, एलपीजी और पीएनजी के आयात पर कुछ असर पड़ा है. हालांकि, भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं.

उन्होंने आगे बताया कि घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी परिवहन आपूर्ति को 100 प्रतिशत स्तर पर बनाए रखा गया है. कमर्शियल एलपीजी आपूर्ति को 70 प्रतिशत तक बहाल कर दिया गया है, जिसमें अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, फार्मा, स्टील और कृषि क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है. इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों के लिए 5 किलो सिलेंडर की आपूर्ति भी बढ़ाई गई है.

यह भी पढ़ें: ₹7000 से अधिक लुढ़की चांदी, सोने की कीमत में भी गिरावट; देखें ताजा भाव

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?