27 दिसंबर 2023
1984 के दंगा पीड़ितों के साथ अन्याय करने वाले ‘न्याय’ की बात कर रहे-अनुराग
कांग्रेस के ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को कई वर्षों तक न्याय नहीं दिला सके, वे किसी के साथ न्याय कैसे कर सकते हैं? आगे उन्होंने कहा कि जो लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को शामिल करते हैं और जाति और क्षेत्र के आधार पर विभाजन पैदा करते हैं, वे कैसे न्याय प्रदान करेंगे?
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग भारत में कंप्यूटर लाने का श्रेय लेते रहते हैं, वे प्रौद्योगिकी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोग भी अब उन पर हंस रहे हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। ये यात्रा 14 जनवरी से 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को खत्म होगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एसआईटी का गठन कर जांच का जिम्मा सौंपा।
यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग
