4 Feb 2024
7 फरवरी से चलेंगी बर्फीली हवाएं
दिल्ली-नोएडा में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिनभर बारिश हो सकती है। वहीं, 5 और 6 फरवरी को कोहरे का कहर देखा जाएगा और 7 फरवरी से तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। हालांकि बर्फीली हवाओं के बीच राहत की बात ये है कि आसमान साफ रहेगा, लेकिन बर्फीली हवाओं से न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक दिल्ली के मुंडाका, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, रोहतक में बारिश देखने को मिल सकती है।
कैसा रहेगा देश का मौसम?
राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है तो वहीं, पंजाब, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। केरल में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय
