Home राज्य मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठे जरांगे की राज्य सरकार को धमकी

मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठे जरांगे की राज्य सरकार को धमकी

by Farha Siddiqui
0 comment
मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठे जरांगे की राज्य सरकार को धमकी

14 February 2024

मेरी मौत हुई तो मराठा, महाराष्ट्र को लंका की तरह जला देंगे-जरांगे

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने राज्य सरकार को चेतावनी दे दी है। उन्होनें कहा कि अगर भूख हड़ताल के दौरान उनकी मौत हो जाती है तो मराठा समुदाय के सदस्य महाराष्ट्र को उसी तरह आग लगा देंगे, जैसे भगवान हनुमान ने लंका जलाई थी।

जरांगे ने प्रदर्शन स्थल पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘‘रामायण में भगवान हनुमान ने पूंछ से लंका में आग लगा दी थी। अगर मैं इस प्रदर्शन के दौरान मर गया तो मराठा, महाराष्ट्र को लंका बना देंगे।’’ उन्होंने ये धमकी भी दी कि महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोई भी सार्वजनिक सभा नहीं होने दी जाएगी।

जरांगे की हालात खराब

जरांगे के एक नजदीकी कार्यकर्ता किशोर मरकड ने जरांगे की सेहत के बारे में कहा कि जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन आज पांचवें दिन भी जारी है। जिसकी वजह से उनकी सेहत खराब हो रही है। उनकी नाक से खून बह रहा है, लेकिन वो डाक्टर्स को अपनी जांच नहीं करने दे रहे।’’ उन्होंने कहा कि जरांगे न तो पानी पी रहे हैं और न ही दवाएं ले रहे हैं।

आपको बता दें कि जरांगे मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग यानि ओबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं। जरांगे ने मांग की है कि कुनबी मराठा समुदाय के ‘सगे-संबंधियों’ से जुड़ी मसौदा अधिसूचना को कानून में बदलने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाया जाए। उन्होंने पिछले साल आंदोलन के दौरान मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दायर मामलों को वापस नहीं लेकर मराठा समुदाय के साथ धोखा करने का भी आरोप लगाया।

गौरतलब है कि एक साल से भी कम वक्त में चौथी बार है जब जरांगे मराठा समुदाय को ओबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?