Home Latest News & Updates Gold ने फिर पकड़ी रफ्तार, 1.62 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव; चांदी भी 10 हजार उछली

Gold ने फिर पकड़ी रफ्तार, 1.62 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव; चांदी भी 10 हजार उछली

by Preeti Pal 20 August 2026, 6:48 PM IST (Updated 20 August 2026, 6:49 PM IST)
20 August 2026, 6:48 PM IST (Updated 20 August 2026, 6:49 PM IST)
Gold ने फिर पकड़ी रफ्तार, 1.62 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव; चांदी भी 10 हजार उछली

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों ने गुरुवार को एक बार फिर बाजार में हलचल बढ़ा दी. राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिली. अब 10 ग्राम का भाव 1.62 लाख रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं, चांदी ने तो एक ही दिन में 10 हजार रुपये की छलांग लगा दी. कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के बीच निवेशकों का रुझान एक बार फिर कीमती धातुओं की तरफ बढ़ता नजर आया.

सोने की लंबी छलांग

स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 4,300 रुपये महंगा होकर 1,62,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इस कीमत में सभी टैक्स शामिल हैं. इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को सोने की कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी सिर्फ एक दिन में सोने के भाव में 4,300 रुपये की बढ़ोतरी हुई. दिलचस्प बात ये है कि सोने ने इससे पहले 26 मई को करीब इसी स्तर को छुआ था. उस समय इसकी कीमत 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. यानी अब सोना एक बार फिर तीन महीने के ऊंचे स्तर के आसपास पहुंच गया है.

चांदी ने मचाई धूम

सोने के साथ चांदी की चमक भी अचानक बढ़ गई. चांदी की कीमत 10,000 रुपये उछलकर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इससे पहले बुधवार को ये 2,35,000 रुपये प्रति किलो थी. इस स्तर पर चांदी ने करीब 7 हफ्ते का हाई लेवल छुआ है. इससे पहले 3 जुलाई को भी चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी. यानी अगर आपके घर में चांदी के सिक्के, गहने या निवेश के तौर पर चांदी रखी है, तो इस तेजी ने उसकी वैल्यू को जरूर बढ़ाया होगा.

Stock Market में छाए काले बादल, Shiprocket की शानदार एंट्री; पर फिसल गए Sensex-Nifty

कमजोर डॉलर ने दिया सोने को सहारा

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सामान्य वस्तु बाजार सौमिल गांधी के मुताबिक, सोने को अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में तेज गिरावट से सपोर्ट मिला. अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 3 महीने के निचले स्तर तक फिसल गया. आमतौर पर जब डॉलर कमजोर होता है, तो सोने जैसी सेफ चीज़ों की मांग बढ़ सकती है. इसी वजह से निवेशकों की नजर एक बार फिर बुलियन मार्केट पर गई.

बाजार की अगली नजर

अमेरिका के ट्रेजडी डिपार्टमेंट ने अगस्त तिमाही में पुराने लॉन्ग डेटेड सिक्योरिटीज की बायबैक राशि को 2 अरब डॉलर से बढ़ाकर कम से कम 4 अरब डॉलर करने की बात कही है. बाजार में इसे अमेरिकी ट्रेजरी की तरफ से बॉन्ड मार्केट पर नजर बनाए रखने के संकेत के तौर पर देखा गया. आगे जरूरत पड़ने पर और कदम उठाए जा सकते हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

दिल्ली में सोना और चांदी तेजी से चढ़े, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों में गिरावट देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड करीब 66.31 डॉलर यानी 1.47 फीसदी गिरकर 4,456.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी करीब 2 फीसदी गिरकर 65.82 डॉलर प्रति औंस रही. मिरे एसेट शेरखान के प्रवीण सिंह के मुताबिक, अमेरिका की तरफ से ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. इससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार पर दबाव देखने को मिला. फिलहाल घरेलू बाजार में सोने-चांदी की तेजी ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान खींच लिया है.

News Source: PTI

कई दिनों के बाद Stock Market में लौटी रौनक, IT और बैंकिंग शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की खुशी

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?