Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 19 अगस्त को कारोबार की शुरुआत थोड़ी सुस्त रही. ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में नजर आए. निफ्टी 24,100 के स्तर के नीचे फिसल गया. वहीं, सेंसेक्स भी करीब 300 अंक तक कमजोर हुआ. बाजार में खास तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर, मेटल और एनर्जी शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला. सुबह 10:14 बजे सेंसेक्स 211.43 अंक यानी 0.27% गिरकर 77,024.03 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 63.20 अंक यानी 0.26% नीचे 24,091.70 पर था. इस बीच करीब 1,593 शेयरों में तेजी रही. वहीं, 1,815 शेयरों में गिरावट और 161 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.
इन शेयरों में दिखी तेजी
हालांकि, हर तरफ निराशा नहीं थी. FMCG, PSU बैंक और IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में HCL टेक, इन्फोसिस, इटरनल, विप्रो और टेक महिंद्रा जैसे शेयर बढ़त बनाने वालों में शामिल रहे. दूसरी तरफ हिंडाल्को, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम और टाटा स्टील पर दबाव रहा.
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से पांच का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ घटा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान
शिप रॉकेट की शानदार एंट्री
आज बाजार की सबसे दिलचस्प खबरों में से एक रही शिप रॉकेट की शेयर बाजार में एंट्री. ई कॉमर्स कंपनियों को टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सेवाएं देने वाली शिप रॉकेट लिमिटेड के शेयर NSE पर 131 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए. ये उसके 97 रुपये के ऊपरी इश्यू प्राइस से करीब 35.05% का प्रीमियम है. कंपनी का IPO 1,617.5 करोड़ रुपये का था. इसके लिए प्राइस बैंड 92 से 97 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. यानी जिन निवेशकों को IPO में शेयर मिले, उनके लिए लिस्टिंग का दिन काफी अच्छा रहा.
रुपये का हाल
बुधवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग सपाट खुला. रुपया 95.70 प्रति डॉलर पर खुला. वहीं, मंगलवार को ये 95.68 पर बंद हुआ था. उधर, अमेरिकी डॉलर प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले कई महीनों के निचले स्तर के आसपास बना रहा. निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के मिनट्स पर है, जिनसे ब्याज दरों को लेकर आगे की दिशा के संकेत मिल सकते हैं.
तेल की कीमतों में लगातार तेजी
कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी रही. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की सप्लाई को लेकर बढ़ी टेंशन के बीच ब्रेंट क्रूड 0.29% बढ़कर 91.28 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. WTI क्रूड भी 85.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. तेल के अलावा एशियाई बाजारों से भी भारतीय बाजार को ज्यादा राहत नहीं मिली. दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 5.4% तक गिरा. वहीं, जापान का निक्की करीब 2.5% कमजोर रहा.
News Source: PTI
Nifty 24,200 के नीचे बंद, Sensex 493 अंक लुढ़का; छठे दिन भी बाजार में गिरावट, डिफेंस पर सबकी नज़र
