Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में भारी गिरावट की देखी जा रही है. पांच कारोबारी दिन (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और आज सोमवार) में एक किलो चांदी के भाव में 25 हजार रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने के भाव में 5 हजार से अधिक की गिरावट आई है.
यहां बता दें कि मार्केट में कारोबारी दिन में छुट्टी के दिन शामिल नहीं होते हैं, ऐसे में शनिवार और रविवार के अलावा कोई सरकारी छुट्टी के दिन नहीं गिने जाते हैं. अब आइए जानते हैं कि मंगलवार 2 जून से अब तक सोने और चांदी के भाव में कब-कब कितने रुपये की गिरावट और बदलाव हुए हैं. इसके साथ ही गोल्ड-सिल्वर के ताजा भाव को भी जानेंगे.
सोने के भाव में 5 हजार से अधिक की गिरावट
यहां सबसे पहले बात हम गोल्ड की करेंगे. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बीते पांच कारोबारी सत्र में सोने के भाव में 5,528 रुपये की गिरावट आई है. आज 8 जून सोमवार को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 50 हजार 768 रुपये रहा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार 103 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 13 हजार 76 रुपये रहा.
अब बात हम बीते कारोबारी दिन 5 जून, 4 जून, 3 जून और 2 जून की करेंगे. 5 जून को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 54 हजार 190 रुपये रहा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 41 हजार 238 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 15 हजार 643 रुपये रहा. 6 और 7 को शनिवार और रविवार होने की वजह से मार्केट बंद था. इसलिए इस दिन कोई अपडेट नहीं हुआ.
4 जून को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 55 हजार 581 रुपये रहा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार 512 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 16 हजार 686 रुपये रहा. 3 जून को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 55 हजार 264 रुपये रहा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार 222 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 16 हजार 448 रुपये रहा.
वहीं, 2 जून दिन मंगलवार को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 56 हजार 296 रुपये रहा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 43 हजार 167 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 17 हजार 222 रुपये रहा.
चांदी की कीमत में 25 हजार से अधिक की गिरावट
अब बात चांदी की करेंगे. आज 8 जून दिन सोमवार को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 41 हजार 160 रुपये है. इसका भाव ढाई लाख रुपये प्रति किलो से काफी नीचे गिर गया है. 5 जून को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 54 हजार 950 रुपये था. 4 जून को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 59 हजार 143 रुपये, 3 जून को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 62 हजार रुपये थी.
वहीं, दो जून को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 66 हजार 200 रुपये थी. 2 जून से लेकर के अभी तक यानी कि 8 जून तक की बात करें तो एक किलो चांदी के भाव में कुल 25 हजार 40 रुपये की गिरावट आई है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.
एक ग्राम सोने की कितनी है कीमत?
अब बात हम एक ग्राम सोने की करेंगे. 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत अभी 15 हजार 77 रुपये है. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 13 हजार 810 रुपये और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 11 हजार 308 रुपये है.
ईरान-इजरायल के हमले से रुपये को लगा झटका! डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट
