Home Latest News & Updates सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट! गोल्ड 1.60 लाख के नीचे तो चांदी ₹20,000 लुढ़की

सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट! गोल्ड 1.60 लाख के नीचे तो चांदी ₹20,000 लुढ़की

by Amit Dubey 18 May 2026, 1:22 PM IST (Updated 18 May 2026, 3:41 PM IST)
18 May 2026, 1:22 PM IST (Updated 18 May 2026, 3:41 PM IST)
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today:आज 18 मई को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1,57,821 रुपये है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,44,564 रुपये है और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,18,366 रुपये है.

Gold Silver Rate Today: आज सोमवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई है. बीते दो कारोबारी सत्र में इन कीमती धातुओं के भाव को गिरावट की वजह से झटका लगा है. अभी 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने का भाव 15 हजार 782 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 14,456 रुपये और 18 कैरेट वाले का भाव 11,837 रुपये है. इस दौरान एक किलो चांदी की कीमत में बीते दो कारोबारी सत्रों को मिलाकर 20 हजार रुपये से अधिक की गिरावट दिखी है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का ताजा भाव.

सोनी की कीमत में गिरावट

यहां हम सबसे पहले बात गोल्ड की करेंगे. शनिवार और रविवार बाजार बंद होने के बाद आज सोमवार को खुला है. आज सोने के भाव में 3500 से अधिक की गिरावट देखी गई है, जो बीते दो सत्रों की तुलना में है. आज 18 मई को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1,57,821 रुपये है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,44,564 रुपये है और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,18,366 रुपये है.

अब हम बीते दो कारोबारी सत्र यानी गुरुवार और शुक्रवार की भी बात कर लेते हैं. गुरुवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 61 हजार 349 रुपये था, जो अगले दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ 1 लाख 58 हजार 159 रुपये पर कारोबार करते हुए दिखा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोनी की कीमत 14 मई को 1 लाख 47 हजार 796 रुपये थी, जो 15 मई को 1 लाख 44 हजार 874 रुपये पर आ गई है. वहीं, 18 कैरेट वाले 10 ग्राम के गोल्ड की कीमत गुरुवार को 1 लाख 21 हजार 12 रुपये थी, जो शुक्रवार को 1 लाख 18 हजार 619 रुपये हो गई है.

चांदी में 20 हजार से अधिक की गिरावट

प्रति एक किलो चांदी के भाव में पिछले दो कारोबारी सत्रों को मिलाकर 20 हजार से अधिक की गिरावट आई है. 14 मई गुरुवार को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 87 हजार 350 रुपये थी. आज इसमें कुल 20 हजार 572 रुपये की भारी गिरावट दिखी है. 18 मई को आज एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 66 हजार 778 रुपये है. वहीं, शुक्रवार 15 मई को इसका भाव 2 लाख 67 हजार 500 रुपये था.

बता दें कि इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.

सरकार ने उठाए हैं ये बड़े कदम

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से अगले एक साल तक सोने की खरीदारी न करने की अपील की थी. उसके बाद सरकार ने सोने-चांदी की इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी थी. इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही 13 मई को सोना और चांदी के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई थी. तब एक दिन में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब 9 हजार रुपये और प्रति एक किलो चांदी की कीमत में 19 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं, उसके बाद सरकार ने चांदी के आयात पर रोक लगा दी. अब गोल्ड के साथ सिल्वर भी कीमत में भी गिरावट देखी गई है.
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए देश के विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर और मजबूत बनाने के लिए सरकार ने ये सभी फैसले लिए हैं. सोने-चांदी की खरीदारी से विदेश मुद्रा भंडार पर प्रेशर बन रहा था और देश का पैसा बाहर जा रहा था.

यह भी पढ़ें: Rupee falls: फिर गिरा रुपया! डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर करेंसी, देखें ताजा भाव

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?