iPhone 18 Pro: एपल के iPhone का क्रेज भारतीय ग्राहकों के बीच देखने को मिल रहा है. एपल द्वारा iPhone 18 सीरीज के विभिन्न मॉडल लॉन्च किए जाने के बाद से ही इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. शुक्रवार (18 सितंबर) तड़के भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू हो गई. फोन खरीदने के लिए स्टोर्स के बाहर गुरुवार की देर रात लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. दिल्ली से लेकर मुंबई और बेंगलुरु तक कई स्टोर्स के बाहर खरीदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. ग्राहक iPhone 18 Pro सीरीज को खरीदने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए.
ग्राहक ने शुरू कर दी प्री-बुकिंग
इसी बीच अजय नाम के एक ग्राहक ने बताया कि मैं 18 Pro Max 1TB लेने आया हूं. मैंने इसे पहले ही प्री-बुक कर लिया है. बस यहां इंतजार कर रहा हूं. काफी भीड़ है. लेकिन मैं इसे सबसे पहले पाना चाहता हूं. अभी मैं 17 Pro इस्तेमाल कर रहा हूं. देखते हैं कि 18 Pro में उन्होंने क्या नए फीचर्स दिए हैं. वहीं, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने से पहले, साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में Apple स्टोर के बाहर सुबह-सुबह लोगों की भीड़ जमा होने लगी.
Apple ने भारत समेत 2 दर्जन देशों में रिकॉर्ड कमाई की दर्ज, मैकबुक की भी बढ़ी मांग
किसी त्योहार से कम नहीं- ग्राहक
भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री के साथ दिल्ली और मुंबई के अलावा बेंगलुरु में भी क्रेज देखा जा रहा है. यहां पर ‘मॉल ऑफ एशिया’ में ‘इमैजिन एप्पल प्रीमियम रीसेलर स्टोर’ के बाहर मोबाइल की प्री-बुकिंग करवाने के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी गईं. इस दौरान राहुल नाम के एक कस्टमर ने बताया कि मैं करीब सुबह 5 बजे से ही यहां पर मौजूद हूं. यहां लंबी लाइन लगी हुई हैं. हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से भी लोग यहां पर सिर्फ मोबाइल खरीदने के लिए आए हैं. मैं काफी समय से iPhone खरीद रहा हूं. ग्राहक ने आगे कहा कि मेरा पहला iPhone, iPhone 7 था और मैं तभी से लगातार खरीदता आ रहा हूं. मैं आईफोन के नए वर्जन का इंतजार करता हूं और ये पल मेरे लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है.
VIDEO | Mumbai: Sale of newly-launched iPhone 18 series begins. Visuals from Apple Store at Bandra Kurla Complex.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026
A customer says, "I’ve got the first phone. I’m really excited. My goal was to get the first one; I’d been waiting here for about 10 to 12 hours for this. Finally,… pic.twitter.com/TUmjp8GBc8
क्रोमा के इन हैंडल से भी कर सकते हैं बुकिंग
वहीं, टाटा ग्रुप के भारत के प्रमुख ओमनी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर ‘Croma’ ने घोषणा की है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है. ग्राहक Croma स्टोर, croma.com, Tata Neu ऐप और Big Basket पर उपलब्ध फ्लेक्सिबल प्री-बुकिंग ऑफर के जरिए Apple के लेटेस्ट डिवाइस बुक कर सकते हैं. आपके नजदीकी क्रोमा स्टोर पर iPhone के बेहतरीन ऑफर उपलब्ध हैं.
ये है एपल के नए अपडेट वर्जन की खूबियां
बता दें कि नई Pro लाइनअप में परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी के मामले में Apple की कई सारी खूबियां हैं. इसमें मुख्य रूप से पावरफुल A20 Pro चिप, Apple का अपना C2 वायरलेस मॉडेम और फ़िज़िकल वेरिएबल अपर्चर वाला नया 48MP फ़्यूज़न मेन कैमरा शामिल है. साथ ही अब प्री-बुकिंग 200 से ज़्यादा शहरों में 560 से ज़्यादा Croma स्टोर के साथ-साथ croma.com, Tata Neu ऐप और Big Basket पर भी उपलब्ध हैं.
AI ने दिखाया कमाल, हर क्षेत्र में दिखा क्रांतिकारी परिवर्तन; दौड़ में एपल भी नहीं पीछे
News Source: PTI
