Home Top News DUSU चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान, डेढ़ लाख छात्र चुनेंगे छात्रसंघ की नई टीम

DUSU चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान, डेढ़ लाख छात्र चुनेंगे छात्रसंघ की नई टीम

by Sachin Kumar 18 September 2026, 9:16 AM IST (Updated 18 September 2026, 9:20 AM IST)
18 September 2026, 9:16 AM IST (Updated 18 September 2026, 9:20 AM IST)
DUSU ELECTION 2026 SECURITY NORTH CAMPUS

DUSU Elections 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव जीतने के लिए विभिन्न छात्र संगठन पिछले कई दिनों से जोर-शोर से प्रचार में जुटे थे. अब शुक्रवार को छात्रों के मतदान के साथ प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में दर्ज हो जाएगी. इसी बीच DUSU चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है और छात्रों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. मतदान दोपहर 1 बजे तक चलेगा. बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच माना जा रहा है. चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के साथ-साथ मतदान केंद्रों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है.

पुलिस ने नॉर्थ कैंपस को पांच जोन में बांटा

वहीं, DUSU इलेक्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और यह सुरक्षा वोटिंग खत्म होने तक तैनात रहेगी. इसी बीच एडिशनल DCP पुखराज के. गुप्ता ने कहा कि हमने पूरे नॉर्थ कैंपस को पांच जोन और 23 सेक्टर में बांटा है. साथ ही जोन की जिम्मेदारी ACP लेवल के अधिकारी को दी गई है और हर सेक्टर का काम इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी को सौंपा गया है. उन्होंने आगे कहा कि हमने हर कॉलेज के गेट और जरूरी चेकपॉइंट पर पिकेट और बैरिकेड लगाए हैं ताकि कोई भी बिना इजाजत अंदर न आ सके. हमने पूरा कैंपस खुला रखा है. गाड़ियां और लोग अंदर आ सकते हैं, वोट डाल सकते हैं और बिना किसी परेशानी के जा सकते हैं.

DUSU इलेक्शन के लिए ABVP ने कसी कमर! चुनाव समिति का किया एलान; जल्द होगी उम्मीदवार की घोषणा

मैदान में हैं 20 उम्मीदवार

आपको बताते चलें कि इस साल छात्र संघ चुनाव में 20 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें अध्यक्ष की रेस में सबसे अधिक 7 उम्मीदवार हैं. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर पांच, सचिव व सह सचिव पद पर 4-4 उम्मीदवार अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनाव में इस बार करीब डेढ़ लाख छात्र अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. साथ ही DUSU व कॉलेज यूनियन चुनाव में मतदान के लिए 1000 EVM मशीनों के इस्तेमाल की बात कही गई है, जबकि 300 सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट रहेंगी. दूसरी ओर 8-10 कॉलेजों के छात्र संघ चुनाव में बैलेट पेपर से वोटिंग कराई जाएगी. बता दें कि मतगणना शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हो जाएगी और दोपहर तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

पुलिस स्टेशन का स्टाफ भी चौकन्ना

शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा कि शाहदरा जिले में दो कॉलेज हैं. श्याम लाल कॉलेज और विवेकानंद महिला कॉलेज. श्याम लाल कॉलेज सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में चलता है, जबकि विवेकानंद महिला कॉलेज में सिर्फ सुबह की शिफ्ट होती है. हमने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं. बाहरी मदद के अलावा हमारा लोकल स्टाफ भी तैनात है. हमने इलाके में सही पेट्रोलिंग पक्की की है और सभी को हाई अलर्ट पर रखा है. SHO और पुलिस स्टेशन का स्टाफ चौकन्ना है और हम किसी भी झगड़े को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जरूरत पड़ने पर निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही CCTV और मौके पर मौजूद फोटोग्राफर भी होंगे.

DUSU इलेक्शन में फिर दिखा ABVP का दबदबा, 4 में से जीते 3 प्रमुख पद; जानें किसने बचाई NSUI की नाक

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?