Home Latest News & Updates डॉलर के मुकाबले एक बार फिर से रुपये में कमजोरी, भारतीय करेंसी का 95.52 पर कारोबार

डॉलर के मुकाबले एक बार फिर से रुपये में कमजोरी, भारतीय करेंसी का 95.52 पर कारोबार

by Amit Dubey 9 July 2026, 11:14 AM IST
9 July 2026, 11:14 AM IST
Rupee Today

Rupee Today: बीते दिनों ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) में तीन जहाजों पर हमला करने के बाद अमेरिका ने ईरान पर नए हमले किए, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं और डॉलर मजबूत हुआ. इसी वजह से बीते कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे गिरकर 95.48 पर बंद हुआ.

आग गुरुवार को एक बार फिर से डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में नए सिरे से उत्पन्न तनाव के बाद कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिर गया.

रुपया 95.52 पर खुला

पश्चिम एशिया में नए सिरे से उत्पन्न तनाव के बाद कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 95.52 पर आ गया. इस तनाव ने वैश्विक बाजार की भावनाओं को झकझोर दिया है, जिससे वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितताओं की आशंकाएं बढ़ गई हैं.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 95.52 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर बना रहा, जो अपने पिछले बंद भाव से 4 पैसे नीचे था. मालूम हो कि बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 52 पैसे गिरकर 95.48 पर बंद हुआ था.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जानकार और विश्लेषकों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और अन्य खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य स्थलों पर ईरानी हमलों के जवाब में ईरान के साथ युद्धविराम समाप्त करने की घोषणा के बाद तेल की कीमतें हफ्तों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं. बता दें कि कच्चा तेल 1 प्रतिशत बढ़कर 78.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते हुए दिखा. हालांकि, एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक माहौल ने भारतीय करेंसी को सहारा दिया है.

वहीं, अभी तक जो खबर आई है, वह यह है कि अमेरिका ने ईरान में करीब 90 ठिकानों को निशाना बनाने के बाद अपने हमले को रोक दिया है. इसकी जानकारी अमेरिकी सेना ने दी और कहा कि उन्होंने तेहरान पर हमले को खत्म कर दिया है. हालांकि, ट्रंप के द्वारा ईरान को रुक-रुक कर दी जा रही धमकी ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष की चिंता को बढ़ा दे रही है. इसका असर शेयर बाजार पर और रुपयों पर भी दिख रहा है.

शेयर बाजार का अपडेट

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कुछ सुधार देखने को मिला. सेंसेक्स 454.78 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 76,958.38 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 151.10 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 24,033.15 पर पहुंच गया.
पिछले सत्र में दोनों सूचकांकों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 1,962.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

निवेशकों के ₹8.96 लाख करोड़ स्वाहा के बाद आज बाजार ने पकड़ी रफ्तार! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 24 हजार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?