Home Latest News & Updates Share Market का बिगड़ा मूड, Sensex 700 पॉइंट लुढ़का, IT शेयर्स ने डुबोई इन्वेस्टर्स की लुटिया

Share Market का बिगड़ा मूड, Sensex 700 पॉइंट लुढ़का, IT शेयर्स ने डुबोई इन्वेस्टर्स की लुटिया

by Preeti Pal 24 February 2026, 10:24 AM IST (Updated 24 February 2026, 10:29 AM IST)
24 February 2026, 10:24 AM IST (Updated 24 February 2026, 10:29 AM IST)
Share Market का बिगड़ा मूड, Sensex 700 पॉइंट लुढ़का, IT शेयर्स ने डुबोई इन्वेस्टर्स की लुटिया

Share Market: अगर आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो मंगलवार यानी आज की सुबह आपके लिए कुछ खास नहीं रही होगी. आज इंडियन शेयर मार्केट में आईटी शेयर्स में तगड़ी गिरावट दिखी.

24 February, 2026

आज इंडियन शेयर मार्केट की शुरुआत काफी मायूस करने वाली रही. घरेलू बाजार में आईटी सेक्टर के शेयर्स में आई जोरदार गिरावट और दुनियाभर की टेंशन की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में ट्रेड कर रहे है. मंगलवार सुबह इन्वेस्टर्स के चेहरे तब उतर गए जब सेंसेक्स और निफ्टी में तेज बिकवाली का दौर शुरू हुआ. सुबह करीब 9:50 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 730.16 अंक यानी 0.88 प्रतिशत गिरकर 82,564.50 के लेवल पर आ गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25,500 के लेवल को तोड़ते हुए 25,482.85 पर पहुंच गया. यानी इसमें 230 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

क्यों टूटा बाजार?

बाजार में आई इस अचानक गिरावट के पीछे तीन बड़े कारण माने जा रहे हैं. पहला, आईटी शेयरों में भगदड़. दरअसल, शेयर बाजार के गिरने की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर में मची हाहाकार है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया से आई एक खबर ने आईटी कंपनियों की नींद उड़ा दी है. ‘एंथ्रोपिक’ नाम की कंपनी ने दावा किया है कि उसका नया टूल ‘क्लाउड कोड’ पुराने सॉफ्टवेयर सिस्टम को मॉर्डन बनाने की लागत को काफी कम कर सकता है. इस खबर के बाद इन्वेस्टर्स को लगा कि आईटी कंपनियों का काम खतरे में है, जिससे निफ्टी आईटी इंडेक्स सुबह-सुबह ही करीब 3 प्रतिशत तक टूट गया.

यह भी पढ़ेंःतिजोरी को रख देगा हिलाकर, Live Times के ‘ऑपरेशन गोल्ड’ में हुआ बड़ा खुलासा; जानिए मामला

रुपये की कमजोरी

कमज़ोर पड़ता रुपया भी इंडियन शेयर मार्केट की सेहत पर असर डाल रहा है. ऐसे में डॉलर के मुकाबले रुपये की सेहत भी आज कुछ खास नहीं रही. इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 90.91 पर खुला और गिरकर 90.96 के लेवल पर पहुंच गया. हालांकि, फॉरेन इन्वेस्टर्स की तरफ से आ रहे पैसे ने रुपये को और ज्यादा गिरने से बचा लिया. इसके अलावा ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी भी इस गिरावट की एक वजह है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने पूरी दुनिया के बाजारों में हलचल पैदा कर दी है. ट्रंप ने दुनियाभर के देशों को वॉर्निंग दी है कि वो नई ट्रेड डील से पीछे न हटें, वरना वो और भी भारी टैक्स लगा देंगे. इस बयान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार गिरकर बंद हुए, जिसका असर आज एशियाई बाजारों और भारतीय मार्केट पर भी साफ दिख रहा है.

एक्सपर्ट्स की राय

कहा जा सकता है कि आज का दिन शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आईटी सेक्टर में आई ये गिरावट फिलहाल कुछ और टाइम तक मार्केट पर दबाव बनाए रख सकती है.

यह भी पढ़ेंः Dollar की शामत और रुपये की चांदी, तेल की कीमतों ने भी दी बड़ी राहत; जानें Share Market का भी हाल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?