Home Top News केरल में बना दुनिया का पहला कानून : माता-पिता की उपेक्षा करने वाले बच्चों को होगी 3 साल की जेल

केरल में बना दुनिया का पहला कानून : माता-पिता की उपेक्षा करने वाले बच्चों को होगी 3 साल की जेल

by Sanjay Kumar Srivastava 24 November 2026, 1:12 PM IST
24 November 2026, 1:12 PM IST
केरल में बना दुनिया का पहला कानून : माता-पिता की उपेक्षा करने वाले बच्चों को होगी तीन साल की जेल

Kerala News: केरल में अब माता-पिता की उपेक्षा करना महंगा पड़ जाएगा. जो बेटा अपने माता-पिता की संपत्ति लेने के बाद उनकी देखभाल नहीं करेगा या उपेक्षा करेगा, तो उसे तीन साल की जेल हो सकती है. यह दुनिया में अपनी तरह का पहला कानून है. केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने कहा है कि जो लोग अपने माता-पिता की संपत्ति लेने के बाद उनकी उपेक्षा करते हैं या उनके साथ बुरा बर्ताव करते हैं, उन्हें नए कानून के तहत तीन साल की जेल हो सकती है. यह कानून राज्य विधानसभा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सुरक्षा के लिए पारित किया गया है.

बुजुर्गों के सम्मान में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने इसे बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने सबसे पहला बड़ा फैसला देश में अपनी तरह का पहला ‘वरिष्ठ नागरिक विभाग’ बनाने का लिया था. मुख्यमंत्री सतीसन ने जोर देकर कहा कि दुनिया में अपनी तरह का यह अनूठा कानून बुजुर्गों को कई महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार प्रदान करता है. राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसके लागू होते ही माता-पिता को बेसहारा छोड़ने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

CM ने कहा- बुजुर्गों को चिंता करने की जरूरत नहीं

सतीसन ने कहा कि बुजुर्गों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैंने जानबूझकर इस कानून में एक ऐसा प्रावधान जोड़ा है, जिसके तहत जो बच्चे अपने माता-पिता की सारी संपत्ति लेने के बाद उनकी उपेक्षा करते हैं, उन्हें तीन साल की जेल होगी. उन्होंने कहा कि एक बार जब यह विधेयक राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद कानून बन जाएगा, तो जो लोग अपने माता-पिता की संपत्ति लेने के बाद उन्हें नजरअंदाज करेंगे, उन्हें निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और आने वाली पीढ़ियों को यह समझना चाहिए कि बच्चों को बड़ा करने के लिए माता-पिता जीवन भर कितना कष्ट सहते हैं.

राज्य में कोई भी बुजुर्ग नहीं रहेगा अकेला

उन्होंने कहा कि उन्होंने कई माताओं को अपने बच्चों की परवरिश के लिए तरह-तरह की कठिनाइयां झेलते देखा है. उन्होंने कहा कि जब बच्चे बड़े और सफल हो जाते हैं, तो वे अपने माता-पिता को नजरअंदाज करने लगते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. केरल में इस तरह की संस्कृति नहीं होनी चाहिए. हमें एक ऐसी नई संस्कृति की जरूरत है जिसमें हम अपने माता-पिता को अपने करीब रखें. उन्होंने कहा कि मेरा सबसे बड़ा सपना यह है कि केरल में कोई भी बुजुर्ग अकेला न रहे. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता की इज्जत करें, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाए.

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर देशभर में आस्था का सैलाब, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?